img-fluid

हॉट स्पॉट की लगातार पेट्रोलिंग से रूकी चोरियां

May 14, 2026

इन्दौर। शहर के आउटर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने 50 हॉट स्पॉट चिन्हित किए थे। यहां हो रही पेट्रोलिंग के चलते चोरियों पर रोक लगी है। यहां लगातार चोरियां हो रही थी। शहर के अउटर थाने कनाडिया और लसुडिया में पीछले कुछ समय से लगातार बड़ी चोरियां हो रही थी। बाहरी गैग यहां सक्रिय थी और वारदातो को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, धार टांडा की कुछ गैग पकड़ी भी। लेकिन फिर भी चोरिया हो रही थी। इसके बाद एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने इन दोनो थानो में चोरी के हॉट स्पॉट चिन्हित करवाए थे। 50 से अधिक ऐसे हॉट स्पॉट थे जहां चोरियां ज्यादा हो रही थी।


  • इनमें कुछ ऐसे खेत से निकलने वाले रास्ते भी थे जहां से बदमाश आते जाते थे। इन पर पु िलस अब लगातार चेकिंग कर रही है। ड्रोन से भी इन हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेट्रोलिंग के बाद चोरी की घटनाएं रूकी है। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही है। वहीं पुलिस शहर में पेट्रोलिंग के जरिए भी बदमाशों का पता लगा रही हैऔर लगातार कार्रवाइयां भी की जा रही है। ड्रोन के जरिए सूने इलाकों में जुआ, सट्टा खेलने वाले अपराधियो की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, वहीं वीकैंड पर भी सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें कई जिलाबदर और पुराने बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

    Share:

  • वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस

    Thu May 14 , 2026
    डेस्क: केरलम में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया. सतीशन केरलम के परावूर से विधायक हैं. सीएम फेस को लेकर पिछले काफी दिनों से जद्दोजहद चल रही थी. रेस में तीन नाम (केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन) थे. मगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved