img-fluid

इन्दौर: छोटा बांगड़दा इलाके के प्रगति नगर में हुई घटना, अंदर से दरवाजा बंद था, दीवार की खूंटी पर टंगा था बच्ची का शव

June 03, 2026

आत्महत्या या हादसे के बिंदु पर पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

इन्दौर। 12 साल (12 years) की एक बच्ची (Baby girl) की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव दीवार पर खूंटी में बंधे दुपट्टे पर लटका हुआ मिला। उसने आत्महत्या की या फिर उसके गले में फंदा कस गया, यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए भेजा गया है।

राधिका पिता राकेश साहू निवासी प्रगति नगर की मौत हुई। राधिका के घर में उसकी मां और तीन बहनें रहती हैं। पिता की मौत हो चुकी है। राधिका की मां कीर्ति काम पर गई हुई थी। राधिका ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसकी छोटी बहन गुंजन ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। बाद में दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो राधिका का शव दीवार पर एक खूंटी पर दुपट्टे से टंगा हुआ था। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि घटना कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि 12 साल की बच्ची के आत्महत्या करने के कम ही चांस हैं। उधर, पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका गला तो फंदे से नहीं कसा गया था।


  • सडक़ हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान गई, पुलिस कर रही जांच
    सडक़ हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनके साथ एक अन्य भी बाइक पर सवार था, जो घायल हुआ है। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र पिता फूलसिंह निवासी बम्होरी (देवास), उसका भाई रायसिंह और एक अन्य को नेमावर रोड स्थित अरंडिया कुंड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में रायसिंह और धर्मेंद्र की मौत हो गई। उनके साथ वाला घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की जानकारी जुटा रही है।

    विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
    एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मानपुर पुलिस ने बताया कि पूजा पति नरेंद्र निवासी नयापुरा ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

    जंगल में युवक का शव मिला
    जगंल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम लिंबोदा के पास जंगल में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना चौकीदार ने दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि शव के कुछ अंगों को जानवर खा चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही गुमशुदा लोगों की भी थानों से जानकारी निकाली जा रही है।

    Share:

  • Vastu Mistakes: नया घर बनवाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना घर में बनी रहेगी अशांति और आर्थिक परेशानी

    Wed Jun 3 , 2026
    नई दिल्ली। नया घर (New Home) बनवाना हर व्यक्ति (Person) के जीवन (Life) का एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय (Emotional Decision) होता है। लोग चाहते हैं कि उनका घर न केवल सुंदर और सुविधाजनक (Convenient) हो, बल्कि उसमें सुख-शांति (Peace), समृद्धि (Prosperity) और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) भी बनी रहे। इसी कारण वास्तु शास्त्र (Vastu […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved