img-fluid

उज्जैन इंदौर रोड पर फास्ट टैग से दो बार कट रहा टोल

June 05, 2026

  • वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा भारी

उज्जैन। इंदौर-उज्जैन हाइवे पर फास्टटैग के कारण लोगों को दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है। हालात कुछ ऐसे हैं कि जहां आने जाने पर 30-30 रुपए के दो टोल टैक्स लगने चाहिए थे वहां पर फास्टटैग के जरिए 120 रुपए टोल टैक्स लग रहा है।



  • मध्यप्रदेश सड$क विकास निगम इस मार्ग की मरम्मत एवं टोल की मॉनिटरिंग कर रही है। अरविंदो के आगे बारोली व उज्जैन से पहले निनोरा दो स्थानों पर टोल टैक्स लगे हैं। वर्तमान में प्रति फेरा कार का 30 रुपए टोल लिया जा रहा हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण एक फेरे में दो बार टोल काटा जा रहा हैं। जिसका सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा हैं। मार्ग पर पहले भी दो बार पैसे कटने की शिकायत आई थी और अब इस प्रकार की शिकायतें फिर से बढ़ रही हे। उज्जैन से इंदौर जाते समय दोनों टोल निनोरा टोल प्लाजा व बोरोली टोल प्लाजा पर 30-30 रुपए कट रहे हैं और वापसी में भी दोनों टोल पर 30-30 रुपए काटे जा रहे हैं। इस तरह से 120 रुपए कार चालकों को चुकाना पड़ रहे हैं। जबकि नियम के तहत दोनों टोल में से जिस टोल से गाड़ी पहले गुजरती है उस टोल पर फास्टटैग से पैसा कटना चाहिए और उसके बाद वाले टोल पर राशि नहीं कटनी चाहिए लेकिन ऐसा होने के बजाए दोनों टोल पर फास्टटैग से 30-30 रुपए कट रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर एमपीआरडीसी के अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे सिस्टम की खराबी के कारण ऐसा हो रहा है जल्द से जल्द तकनीकी खराबी को दूर कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का अतिरिक्त रुपए टोल टैक्स पर कटते हैं तो वह शिकायत कर सकता है, रु. लौटाए जाएंगे और कार्रवाई भी की जाएगी।

    Share:

  • 'खड़े क्या हो गोली चलाओ', खान सर ने बॉडीगार्ड को दिया था ऑर्डर; FIR की कॉपी से खुला कच्चा-चिट्ठा

    Fri Jun 5 , 2026
    पटनाः खान सर वर्सेस रौशन आनंद सर चर्चित कोचिंग विवाद में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा कि खान सर ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि- ‘खड़े क्या हो गोली चलाओ.’ कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी में कई ऐसे दावे किए गए हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved