img-fluid

इजरायल से दोबारा जंग शुरू होते ही भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…

June 08, 2026

नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट (Middle East) में एक बार फिर बमबारी (Bombardment) तेज हो गई है. ईरान (Iran) और न इजरायल (Israel) की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ गया है. ऐसे में ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर दी है. भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है.


  • तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वो फिलहाल ईरान की किसी भी तरह की यात्रा करने से पूरी तरह बचें. दूतावास ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिहाज से अभी वहां जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

    इसके साथ ही, भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीयों को भी देश से निकलने के लिए कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय ईरान में रह रहे सभी भारतीय जो भी साधन मौजूद हों, उनका इस्तेमाल करके तुरंत देश से बाहर निकल जाएं.

    Share:

  • 'स्वाभिमानी देश मिसाइल हमले नहीं सहेगा', ईरान पर कार्रवाई को लेकर इस्राइली राजदूत की दो टूक

    Mon Jun 8 , 2026
    वाशिंगटन डीसी। पश्चिम एशिया में युद्धविराम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येचिएल लीटर ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि कोई भी स्वाभिमानी देश अपने नागरिकों पर बार-बार होने वाले मिसाइल हमलों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved