img-fluid

आज से इंदौर में पांच दिन तक होगा खेती-किसानी मंथन, ब्रिक्स वाटिका से दुनिया के 58 करोड़ किसानों और नीति निर्धारकों तक जाएगा हरित संदेश

June 09, 2026

एयरपोर्ट पर आज भी मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत, 50 से अधिक देसी-विदेशी प्रतिनिधि पहुंचे, 12 जून को मंत्रियों का सम्मेलन फिर द्विपक्षीय वार्ताओं का भी चलेगा दौर

इंदौर। ब्रिक्स कृषि सम्मलेन महाकुंभ (BRICS Agriculture Conference Mega-Event) आज से इंदौर (Indore) में हो रहा है और 5 दिनों तक ब्रिक्स और सहयोगी देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी खेती-किसानी पर मंथन करेंगे और दुनियाभर के 58 करोड़ किसानों (580 million farmers) और नीति निर्धारकों (policymakers) को हरित संदेश ब्रिक्स वाटिका (BRICS Vatika) के जरिए दिया जाएगा। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, प्राधिकरण सहित सभी विभाग इस विशिष्ट आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे और आज सुबह भी एयरपोर्ट पहुंचे मेहमानों का स्वागत-सत्कार भी मालवी परम्परा के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा करवाया गया।


  • कल रात मेहमानों ने छप्पन दुकान पर मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। राज्य शासन द्वारा मेहमानों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। ब्राजील, इथोपिया, इण्डोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों से 56 दुकान पहुंचे मेहमानों ने मालवी व्यंजन शिकंजी, दही बड़ा, शाही पोहा, कचौरी, पेटिस, साबूदाने की खिचड़ी आदि व्यंजनों का लुत्फ लिया। व्यंजनों में हाईजीन का विशेष ध्यान रखा गया। उनके स्वागत के लिये शास्त्रीय संगीत की महफिल भी सजाई गई। इतिहासकार जफर अंसारी सहित श्रवण जोशी ने विदेशी मेहमानों को मालवी व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के इतिहास से भी रूबरू कराते हुए बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रिक्स देश विश्व के विकासशील देशों की एक प्रभावशाली आवाज हैं। इन देशों के पास दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि है और वैश्विक कृषि उत्पादन में भी इनकी हिस्सेदारी 42 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि विश्व के करीब 58 करोड़ किसानों में से लगभग 70 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान ब्रिक्स देशों में रहते हैं। कार्यक्रम के तहत 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की अधिकारी स्तर की बैठकें होंगी, जबकि 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें भविष्य के सहयोग और साझा रणनीति का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंच आज अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

    इंदौर के बल के साथ अतिरिक्त बल के हाथों ब्रिक्स मेहमानों की सुरक्षा और व्यवस्था
    ब्रिक्स के प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा इंदौर के पुलिस बल के साथ ही बाहर से आए अतिरिक्त बल के हाथों में है। इंदौर को जिला और बटालियन से अतिरिक्त बल मिला है, जिसमें से बल की कमी से जूझती यातायात पुलिस को 40 का अतिरिक्त बल मिला है। ये अतिरिक्त बल जोन 2 और जोन 3 में व्यवस्थाएं देख रहा है।

    कल बने 711 के चालान, 25 से ज्यादा लाइसेंस निलंबित
    प्रतिनिधिमंडल की व्यवस्थाओं में लगी यातायात पुलिस ने कल 711 के चालान बना दिए हैं। इसमें बिना हेलमेट के 192, नो पार्किंग के 132, नंबर प्लेट के 69, रेड लाइट जम्प के 65, ओवरलोड के 34, तीन सवारी के 17, बिना लाइसेंस के 26, बीमा के 43, मोबाइल के 52, वन-वे के 62 चालान हैं। वहीं 25 से ज्यादा लाइसेंस आरटीओं को निलंबित करने के लिए भेजे गए हैं।

    Share:

  • 3 साल बाद पुरुषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या का संयोग

    Tue Jun 9 , 2026
    अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर में लगेगी और 15 को सुबह 8.23 बजे तक रहेगी इंदौर। 3 साल के अंतराल के बाद पुरुषोत्तम मास (Purushottam Maas) में सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का विशेष संयोग (Special coincidence) बन रहा है। 15 जून को उदया तिथि में सोमवती अमावस्या आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved