
अग्निबाण के स्वर्ण जयंती वर्ष के भागीदार बने पाठक
इंदौर। मध्यप्रदेश लीग (MPL) टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (T20 Cricket Championship) का रोमांच इन दिनों इंदौरवासियों (Residents of Indore) के सिर चढक़र बोल रहा है। आज शुक्रवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए सांध्य दैनिक अग्निबाण (Agniban) द्वारा उपलब्ध कराए गए नि:शुल्क टिकटों को पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ कार्यालय पहुंची। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अग्निबाण ने अपनी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पाठकों के लिए ‘पहले आएं, पहले पाएं’ के आधार पर टिकट वितरण की व्यवस्था की थी। 12 जून को दोपहर 3 बजे होलकर स्टेडियम में मोयरा सरिया की टीम इंदौर पिंक पैंथर्स और बुंदेलखंड बुल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जबकि शाम 7.30 बजे महिला वर्ग का एलिमिनेटर मैच होगा, जिसमें विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। इंदौर पिंक पैंथर्स की कप्तानी वेंकटेश अय्यर कर रहे हैं, जबकि बुंदेलखंड बुल्स का नेतृत्व अभिषेक पाठक के हाथों में है। दोनों टीमों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में चीयर लीडर्स, डीजे, विशाल स्क्रीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा माहौल दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। पहली बार इंदौर में आयोजित हो रही एमपीएल को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved