img-fluid

इंदौर में फिल्म ‘गवर्नर’ की ‘स्पेशल प्रिव्यू स्क्रीनिंग’

June 12, 2026

90 के दशक में भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट को बताती है कहानी

इंदौर। मुंबई (Mumbai) जैसे बड़े शहरों में मीडिया और फिल्म कलाकारों के लिए फिल्म रिलीज से पहले होने वाली स्पेशल प्रिव्यू स्क्रीनिंग (Special preview screening) अब इंदौर (Indore) को भी मिलने लगी है। 90 के दशक में भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट को बताती फिल्म ‘गवर्नर’ (‘Governor’) का स्पेशल शो कल इंदौर में खासतौर पर समीक्षकों, मीडिया और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए आयोजित किया गया। आज ये फिल्म वल्र्डवाइड रिलीज हुई है।

[relpost
फिल्म एक पॉलिटिकल-इकोनॉमिक थ्रिलर है, जिसमें ये बताया गया है कि कैसे 90 के दशक में भारत पर आए उस ऐतिहासिक आर्थिक संकट में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने रमन नाम के दूरदर्शी ब्यूरोक्रेट का किरदार निभाया है, जिसने पर्दे के पीछे रहकर देश को वित्तीय दिवालियेपन से बचाया था, वहीं अदा शर्मा एक पत्रकार की भूमिका में है। फिल्म में कई किरदार अन्य भी है। कल स्पेशल प्रिव्यू स्क्रीनिंग में सौ से ज्यादा ने इस फिल्म को देखा। हालांकि, आज रिलीज 6 बॉलीवुड और 2 हॉलीवुड के बीच इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स में कम शो मिले हैं। ज्यादा शो कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को मिले हैं।

अदा को मिला कम मौका
फिल्म में एक ही मुख्य किरदार है और वो है मनोज वाजपेयी, जो बेहद धीमे और परफेक्ट दिखाए गए हैं। हर चीज उन्हें सही तरीके से चाहिए होती है। न ऊंची आवाज में बात, न किसी से बेवजह का झगड़ा। फिल्म में बीच में सीन ऐसा भी है, जब उन्हें अपने ही दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी से देश को इस आर्थिक संकट से उबारने का आयडिया मिल जाता है। ब्रेकिंग खोजती अदा शर्मा भी फिल्म में बीच-बीच में नजर आई हैं, लेकिन उन्हें बहुत कम मौका मिला है। अगर नहीं भी दिखाई देती, तो कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, फिल्म की शुरुआत अधेड़ हो चुकी अदा शर्मा से ही होती है, जो अपने घर की नई जनरेशन के युवा को 90 के दशक की उस कहानी को सुनाती है और फिल्म शुरू होती है। फिल्म को देखने के लिए उस दौर के इस संकट को जानकर, पढक़र जाना होगा।

Share:

  • ईरान के मंत्री ने देखा राजबाड़ा और छत्री... हुए प्रभावित

    Fri Jun 12 , 2026
    इन्दौर। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आए विदेशी मेहमानों में से कल ईरान के कृषि मंत्री ने इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा और छत्री को देखा और यहां की संस्कृति के साथ ही राजबाड़ा के आर्किटेक्चर को काफी सराहा। राजबाड़ा को देखने के लिए एकाएक ये दल यहां कल शाम पहुंचा था। इनके साथ एक ट्रांसलेटर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved