img-fluid

इंदौर: निगम में नामांतरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव

June 18, 2026

सम्पत्ति का मौके पर सर्वे… संबंधित पक्षों को नोटिस दिया जाएगा…

इंदौर। इंदौर नगर निगम (Municipal Corporation) में संपत्तियों (property) का नामांतरण (mutation) करने के लिए चल रही व्यवस्था में बड़े परिवर्तन किए गए हैं। नए परिवर्तन के अनुसार अब संपत्ति का मौके पर सर्वे भी किया जाएगा और सभी संबंधित पक्षों के नाम पर नोटिस भी जारी किए जाएंगे। नामांतरण के लिए रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति को भी अनिवार्य किया गया है।



  • फर्जी दस्तावेजों से महालक्ष्मी नगर में संपत्ति का नामांतरण किए जाने का मामला पिछले दिनों उजागर हुआ था। इस मामले में जोनल कार्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी और निगम के ही एक अन्य कर्मचारी को निलंबित किया गया है। इस मामले के उजागर होने के पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस स्थिति को देखते हुए निगम के राजस्व विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह द्वारा नामांतरण की व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों से नामांतरण पर रोक लगेगी, वहीं नकली काम करने वाले सीधे-सीधे आपराधिक धाराओं में फंस सकते हैं। संपत्ति खरीदने पर जहां खरीदार और बेचवाल का आधार कार्ड आवेदन साथ अनिवार्य किया गया है, वहीं रजिस्ट्री की सर्टिफाइड कॉपी, जाहिर सूचना आदि को अनिवार्य किया गया है। नामांतरण के लिए आवेदन केवल दावेदार या उसके द्वारा नियुक्त किया गया वकील ही वकालतनामा देकर करवा सकेंगे।

    इस नई व्यवस्था में वारिस नाते होने वाले नामांतरण में भी यही प्रक्रिया रहेगी। सभी दावेदार के शपथपत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ओरिजनल, जाहिर सूचना की व्यवस्था को लागू किया गया है। अब बिल कलेक्टर के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि किसी भी नामांतरण के आवेदन में उसके द्वारा मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके साथ ही नामांतरण से संबंधित सभी पक्षों के नाम पर नगर निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया जाएगा। नामांतरण की जानकारी जाहिर सूचना के रूप में पहले भी प्रकाशित होती रही है। उस व्यवस्था को निरंतर रखा गया है।

    Share:

  • ‘एनिमल वाले किरदार से बाहर निकाला’, तृप्ति डिमरी पर बोले रवि किशन - ‘मां-बहन’ फिल्म को लेकर दिया बयान

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix)पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मां-बहन’(Maa-Behan) एक बार फिर चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि अभिनेता रवि किशन(actor Ravi Kishan) का बयान है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रवि किशन ने अपनी को-स्टार तृप्ति डिमरी की खुलकर तारीफ की है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved