
सडक़ के भूमिपूजन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ली जमकर चुटकी
इंदौर। मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) लगातार आज तीसरे दिन इंदौर (Indore) में हैं। आज इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन चंद्रावतीगंज में किया और उनके साथ केन्द्रीय मंत्री शहरी विकास और आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पितृ पर्वत पहुंचेंगे, जहां केन्द्रीय मंत्री के साथ माता-पिता की स्मृति में त्रिवेणी पौधा रोपेंगे और फिर दोपहर का भोजन करेंगे।
फायर ब्रिगेड से पहले पहुंच जाते हैं बाबा, तो मधु भैया को देखते ही आ जाते हैं भेरूजी
तुलसी नगर पुलिया से निपानिया सडक़ के भूमिपूजन में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में चुटकी भी ली और क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे किसी भी मौके या आपदा के दौरान फायर ब्रिगेड से भी तेज गति से पहुंच जाते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि श्री हार्डिया ने ही 13.26 करोड़ की यह सडक़ विधायक निधि से मंजूर करवाई, जिसका निर्माण नगर निगम कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि उसे तो हमारे मधु भैया ने ही राऊ में चारों खाने चित कर दिया। अभी तक होश में नहीं आए हैं। पता नहीं कहां जनता के बीच क्या-क्या बोलते घूमते रहते हैं और मधु भैया को देखते ही भेरू जी आने लग जाते हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर जमकर ठहाके भी लगे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सहित अन्य उपलब्धियों पर पूरे देश में इंदौर की अलग पहचान भी बताई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved