img-fluid

इंदौर: ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के सोने के आभूषण बरामद

June 24, 2026

इंदौर। इंदौर की जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र चावला उर्फ जीतू निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है।जीआरपी पुलिस के अनुसार आरोपी ने 16 मार्च 2026 को इंदौर निवासी महिला मीना के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महिला अहमदाबाद से इंदौर ट्रेन से यात्रा कर रही थी, तभी आरोपी ने उसका पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में सोने के कीमती आभूषण रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लेडीज पर्स, छोटा पर्स, चार तोला वजनी सोने का हार, आठ ग्राम वजनी कान के टॉप्स, पांच तोला वजनी दो सोने के कंगन तथा दो तोला वजनी चार अंगूठियां बरामद की हैं। कुल 11.8 तोला सोने के आभूषणों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है।


  • घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने फरीदाबाद, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं सहित विभिन्न शहरों के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे नीमच से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ देश के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी करने के बाद फरार होने के लिए फ्लाइट का भी इस्तेमाल करता था, जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करता था और उनसे मिलने के बहाने विभिन्न शहरों में जाता था। इसी दौरान वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share:

  • इंदौर: तूवर दाल का फर्जी स्टॉक दिखाकर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

    Wed Jun 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ महाराष्ट्र के सोलापुर के दो शातिर ठगों ने इंदौर के एक अनाज व्यापारी को तूवर दाल के बंपर स्टॉक के फोटो दिखाकर और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये की चपत लगा दी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved