img-fluid

फोन पर बात करने से टोका तो भड़का आरोपी, चाकू से किया जानलेवा हमला

June 27, 2026

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर गोश्त मार्केट में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। फोन पर तेज आवाज में बात करने से रोकने पर एक पत्रकार ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले आर्थोस अस्पताल और बाद में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।


  • पुलिस के अनुसार फरियादी अकरम खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने ममेरे भाई शाहनवाज उर्फ शानू और आसिम खान के साथ तंजीम नगर गोश्त मार्केट की गली में खड़ा था। इसी दौरान वहीं मौजूद आरिफ बरकाती ने शाहनवाज को फोन पर तेज आवाज में बात करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आरिफ बरकाती ने पहले अश्लील गालियां दीं और फिर अपने घर से धारदार चाकू लाकर शाहनवाज पर जानलेवा हमला कर दिया।

    आरोपी ने शाहनवाज के पेट, बाएं पैर और चेहरे के पास ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। बीच-बचाव के दौरान आरोपी की बेटी अनम के हाथ में भी चाकू लगने से चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शाहनवाज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी आरिफ बरकाती के खिलाफ अपराध क्रमांक 507/26 में धारा 296(ए), 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • Employees to Receive a Gift Before the 8th Pay Commission; Major Update!

    Sat Jun 27 , 2026
    New Delhi: Central government employees may have to wait a little longer for the 8th Pay Commission, but they could receive a salary hike as a gift even before that. Reports suggest that there might be another increase in the Dearness Allowance (DA) for employees prior to the implementation of the 8th Pay Commission. With […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved