img-fluid

लसूडिय़ा मोरी में तालाब की जमीन पर बनी 15 से ज्यादा दुकानें ढहाएंगे

June 29, 2026

  • निगम की टीम पुलिस बल लेकर आज क्षेत्र में कार्रवाई करने जाएगी

इंदौर। लसूडिय़ा मोरी क्षेत्र में तालाब की जमीन पर बनी 15 से ज्यादा दुकानों को निगम का रिमूवल अमला आज ढहाएगा। इसके लिए कल ही संबंधितों को निगम ने नोटिस थमा दिए और दुकानें खाली करने को कहा था। अफसरों का कहना है कि तालाब की जमीन पर दुकानों के साथ-साथ कई कब्जे कर लिए गए हैं, जिन्हें भी हटाया जाएगा।

पिछले दिनों नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अफसरों को तालाबों के आसपास से और उसकी जमीन से कब्जे हटाने को कहा था, ताकि तालाबों का संरक्षण हो सके। इसके साथ ही उसकी चैनलें क्लीयर कराने को कहा गया था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इसी के चलते पीपल्यापाला और कैट रोड के आसपास के कई हिस्सों में तालाब की चैनलों और हिस्सों पर किए गए कब्जे बड़े पैमाने पर हटाए गए थे।


  • आज नगर निगम की रिमूवल टीम पुलिस बल लेकर लसूडिय़ा मोरी क्षेत्र में तालाब की जमीन पर हुए कब्जों के साथ-साथ वहां बनाई गई 15 से ज्यादा दुकानें ढहाने की कार्रवाई करेगी। कल संबंधित झोन से कब्जेधारियों को नोटिस दिए गए और साथ ही उन्हें सामान हटाने को कहा गया। अधिकारियों के मुताबिक वहां दुकानें और कब्जे हटाने के दौरान विवाद की आशंका है, जिसके चलते संबंधित थाने से पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस बल भी मांगा गया है। कार्रवाई के दौरान कई बड़े अधिकारी रहेंगे।

    Share:

  • इंदौर: ट्रायल रन के नाम पर रोजाना फोकट दौड़ा रहे हैं मेट्रो ट्रेन

    Mon Jun 29 , 2026
    आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा के समक्ष फिर लगाया आवेदन यात्री संचालन के लिए फिर से लेना पड़ेगी अनुमति, चेयरमैन ने भी किया निरीक्षण इंदौर। पिछले दिनों ट्रेन का यात्री संचालन होना था, जो ऐनवक्त पर टल गया। इसके चलते 24 जून तक मिली आयुक्त मेट्रो रेल (Metro Rail) सुरक्षा की अनुमति अवधि भी समाप्त हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved