img-fluid

इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में 8 करोड़ के गबन के मामले में मुख्य आरोपी को रावजी बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 28, 2026

इंदौर। इंदौर के चर्चित कलेक्टर कार्यालय की ट्रेजरी में करीब 8 करोड़ रुपये के सरकारी गबन मामले में रावजी बाजार थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पांच साल से लापता एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


  • राव जी बाजार पुलिस के एसीपी विजय सिंह चौधरी के मुताबिक साल 2023 में कलेक्टर कार्यालय में पूर्व में पदस्थ रहे बाबू मिलाप चौहान ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आठ करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन का आरोप है। जांच में सामने आया कि गबन की गई राशि को छिपाने के लिए आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। मामले की वित्तीय जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने एक और आरोपी को मनोज उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया है। मनोज पिछले तीन सालों से छुपता फिर रहा था। उसके खाते मे गबन के करीब साढ़े बारह लाख रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए थें पुलिस अब उससे पूछताछ कर गबन की रकम, लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • इस्तीफा देने के बाद गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, स्वागत में जुटी भारी भीड़

    Tue Jul 28 , 2026
    डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो चुका है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद मंगलवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तो सत्ता पक्ष के सांसदों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved