img-fluid

इंदौर: मकान तोडऩे के विरोध में लोग जुटे थे, पता चला सडक़ बनने वाली है तो सब खुशी-खुशी सहमत हो गए

August 13, 2026

मल्हार आश्रम पानी की टंकी के पीछे सुबह-सुबह हुआ अजीब वाकया

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) का रिमूवल अमला (Removal squad) हर रोज अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करता है, लेकिन कभी-कभी अजीब वाकये होते हैं। जैसा आज सुबह हुआ। मल्हार आश्रम (Malhar Ashram) पानी की टंकी के पीछे रहने वाले लोगों को पता चला कि निगम का अमला मकान तोडऩे आया है तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने विरोध शुरू कर दिया । मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रहवासियों के लिए ही सडक़ बनाई जा रही है। इस पर खुशी-खुशी सब सहमत हो गए और बाधक निर्माण खुद हटाने लगे


  • मल्हार आश्रम के पीछे खुले मैदान पर पिछले कई दिनों से विशाल खेल संकुल का निर्माण चल रहा है और वहां मैदान पर कई खेल गतिविधियों के लिए टेनिस कोर्ट से लेकर कई अन्य कार्य होना है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग वहां पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए मैदान के आसपास के हिस्सों में विशालकाय बाउंड्रीवॉल बनाने की तैयारी में है। खेल मैदान के सामने ही कई मकान बड़े पैमाने पर बने हुए हैं और बाउंड्रीवॉल बनने से उनकी आवागमन का रास्ता बंद होना तय था, इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाउंड्रीवॉल के साथ-साथ वहां से सीधे रामबाग मुख्य मार्ग तक 20 फीट चौड़ी सडक़ बनाने का निर्णय भी ले लिया था और वहां आज सुबह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी और रिमूवल अमला पहुंचा तो बड़ी संख्या में रहवासी जमा हो गए और तोडफ़ोड़ का विरोध करने लगे।

    जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया की बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ-साथ रहवासियों के आवागमन के लिए वहां बने भैरव मंदिर से लेकर रामबाग मुख्य मार्ग तक 20 फीट चौड़ी सडक़ बनाई जाएगी, ताकि उनका आवागमन बंद ना हो। इसके बाद लोग सहमत हो गए और उन्होंने खुद अपने मकान के आगे लगे टीनशेड और उद्यान के लिए लगाए बांस-बल्लियां और सरिये हटाना शुरू कर दिए। शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि वहां बाउंड्रीवॉल के साथ- साथ- सडक़ निर्माण भी किया जाएगा और इसके लिए निगम अधिकारियों से तालमेल बनाकर काम शुरू होगा। कई स्थानों पर मकान के बाहर जेसीबी की मदद से कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू भी कर दी गई

    Share:

  • अल कायदा था लाल किले पर हमले का मास्टरमाइंड, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा...

    Thu Aug 13 , 2026
    नई दिल्ली। लाल किला (Red Fort) इलाके में पिछले साल 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपनी रिपोर्ट में हमले के लिए अल कायदा (Al-Qaeda) को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी। यह रिपोर्ट इसलिए अहम है क्योंकि इससे पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved