img-fluid

इंदौर: बॉम्बे हॉस्पिटल के पास बदहाल सर्विस रोड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

August 26, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के बॉम्बे हॉस्पिटल (Bombay Hospital) सर्विस रोड की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस (Congress) ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर की बदहाल सड़कों और गड्ढों के कारण हो रही जन परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे बुधवार सुबह 10 बजे कीचड़ से भरी सड़क पर धरने पर बैठ गए। रहवासियों का आरोप है कि पिछले 2 वर्षों से वे इस दयनीय स्थिति का सामना कर रहे हैं, क्योंकि ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।


  • कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बुधवार को नगर निगम प्रशासन और महापौर को नींद से जगाने के लिए अनूठा प्रदर्शन किया। चिंटू चौकसे ने कहा कि बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित यह सर्विस रोड बीते कई समय से बेहद खराब स्थिति में है। यहां से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों को हर दिन दुर्घटनाओं और भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व ड्रेनेज लाइन डालने के लिए इस सड़क की खुदाई की गई थी, जिसके बाद से इसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन लोग गाड़ियों समेत गिरकर चुटिल हो रहे हैं। चौकसे ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र की बात नहीं है, बल्कि इंदौर शहर के कई इलाकों में सड़कों का यही हाल है।

    कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अगले 5 दिनों के भीतर इस सड़क की स्थिति को सुधार कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और शहर में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि शहर भर की सभी खस्ताहाल सड़कों की अविलंब मरम्मत की जाए।

    Share:

  • फरीदाबाद में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, शव जमीन में दबाया, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली ।फरीदाबाद (Faridabad) के तिगांव थाना क्षेत्र के मोजाबाद गांव (Mojabad Village) में 42 वर्षीय श्यामवीर (Shyamveer) की हत्या (Murder) के मामले का पुलिस (Police) ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी (Wife) और उसके साथ रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved