
इंदौर। राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत बैठकों का दौर लगातार जारी है।
आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की उपस्थिति में एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
इसके पश्चात, सुबह 11:00 बजे शहर और ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों तथा नगर अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि पूरे इंदौर जिले को 32 जोनों में बांटा गया है। इन सभी 32 जोनों में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। ये सभी टीमें जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, लाइब्रेरी, कैफे और मेस में जाकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगी।
युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर अबतक खासा उत्साह देखने को मिला है , ज्ञात हो कि बिना किसी खास सक्रियता के ही इस कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिसका जश्न आज कांग्रेस पार्टी द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग पर शाम 7:00 बजे मनाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved