img-fluid

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

September 13, 2026

डेस्क: पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सिंगर के घर के गेट को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड फायर किए. राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ. वारदात के समय गुलाब सिद्धू अपने म्यूजिकल शो और लाइव प्रोग्राम्स के सिलसिले में विदेश में मौजूद थे.

वारदात का एक सीसीटीवी/मोबाइल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गुलाब सिद्धू के घर के पास आकर रुकते हैं. बाइक के बीच में बैठा युवक पिस्टल लोड कर घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है, जबकि उसके पीछे बैठा दूसरा युवक भी गोलियां चलाता नजर आ रहा है. इस दौरान बाइक चला रहा तीसरा युवक अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. गोलियां चलाकर तीनों मौके से फरार हो गए.


  • घटना के बाद एक कथित ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल ने गुलाब सिद्धू के घर पर गोलियां चलवाने की बात कबूल की है. हालांकि, पुलिस और स्थानीय मीडिया इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं. गुलाब सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्तों में से एक हैं. मूसेवाला की हत्या के बाद से ही गुलाब सिद्धू को भी लगातार जान से मारने की धमकियां और फिरौती के फोन आ रहे थे. धमकियों और सुरक्षा इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने उन्हें पहले ही दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए हुए हैं.

    यह पहली बार नहीं है जब गुलाब सिद्धू अपराधियों के निशाने पर आए हों. इससे पहले 10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने गायक पर हमले की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था. उस मामले का मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था, जो गुलाब सिद्धू के मशहूर गाने ‘सरपंचियां’ के बोलों से नाराज था. वह एक लाइव शो के दौरान सिंगर पर हमला कर इलाके में खौफ पैदा करना चाहता था ताकि बाद में मोटी फिरौती वसूली जा सके.

    घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. फॉरेंसिक टीमों ने मौके से खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • फेल हुआ विमान का इंजन,एयर इंडिया की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    Sun Sep 13 , 2026
    जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया प्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 भोपाल से दिल्ली जा रही थी, लेकिन उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुत्रों के मुताबिक, विमान का इंजन फेल हुआ. उड़ान के दौरान विमान में इंजन फेल होने की मिल रही जानकारी मिलने पर पायलट ने एहतियातन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved