
- 27वीं पुण्यतिथि ‘निर्भय दिवस’ के रूप में मनाई, दमोहनाका में प्रतिमा पुन: स्थापित करने की उठी मांग
जबलपुर। पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि विजय नगर स्थित जेडीए की 41 नंबर स्कीम में ‘निर्भय दिवसÓ के रूप में मनाई गई। जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा को आज के मुकाम तक पहुंचाने में पं. ओंकार महाराज के दशकों पुराने संघर्ष और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि दमोहनाका चौक पर उनकी प्रतिमा पुन: थापित कराने के लिए संबंधित विभाग से चर्चा जारी है और वे स्वयं इसके लिए प्रयासरत हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि ओंकार महाराज का नाम आज भी नई ऊर्जा का संचार करता है। नगर निगम प्रतिमा पुनर्स्थापना के लिए सजग है। जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि महाराज के नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति ने महाकौशल में संगठन को मजबूती दी। भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी जल्द प्रतिमा पुनर्स्थापना की बात कही। पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने दादा बाबूराव परांजपे और पं. ओंकार महाराज की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के लिए सर्वदलीय समिति गठित करने का सुझाव दिया। अंत मे सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि फ्लाई ओव्हर बनने से ट्रेफिक की समस्या से निजात मिला है। निर्भय दिवस कार्यक्रम में पं. वासुदेव शास्त्री, पूर्व महापौर प्रभात साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ से शरद अग्रवाल, अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी, मुकेश पाठक, मंगू गोयल, मुन्ना पटैल, मुकेश सिपरसानिया, आशीष नगरिया, अंतु जैन, मुन्ना भाईजान, रजनीश दुबे, एड. सुभम मिश्रा, आस्तिक तिवारी मौजूद रहे।