img-fluid

10 साल की बच्ची की मौत के बाद जूनी इंदौर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर क्लिनिक को कराया बंद

October 15, 2026

इंदौर। इंदौर में अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के हर्ष क्लिनिक में पहले भी एक महिला की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक बंद कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद क्लिनिक दोबारा संचालित किया गया। अब बच्ची की मौत के बाद जांच में नियमों के उल्लंघन और इलाज के लिए जरूरी वैध डिग्रियों से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं।


  • पुलिस के मुताबिक, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर जांच समिति गठित कराई। समिति की रिपोर्ट में क्लिनिक के संचालन और इलाज की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। इस मामले में क्लिनिक संचालक श्रीचंद बागेजा और इलाज करने वाले डॉ. ज्ञान एस. पंजवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। साथ ही, उनकी शैक्षणिक डिग्रियों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दी धमकी, बोले- 'कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा'

    Thu Oct 15 , 2026
    पटना। बिहार में विधानपरिषद चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो रही है। इस चुनाव में जदयू के बीच बड़े स्तर पर कलह दिखाई दे रही है। पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव में उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने का ऐलान किया है। अनंत सिंह का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved