img-fluid

ट्रक की एक टक्कर से सड़क पर फूटा पानी का गुबार, हजारों लीटर पानी स्वाहा, कई फीट ऊंची उठी लहरें

October 15, 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर में बायपास स्थित रिसॉर्ट के पास ट्रक की टक्कर से नगर निगम की पानी सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन के जॉइंट में लीकेज होने के कारण क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित हुआ है। इस घटना के चलते शहर के कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम रहने और रोजाना की तुलना में कम पानी मिलने की संभावना है। नगर निगम की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस दुर्घटना में करीब तीन से चार एमएलडी पानी का नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा जलप्रदाय व्यवस्था में कई बार दुर्घटनाओं और तकनीकी कारणों से बाधा आती है।

हाल ही में बिजली लाइन से जुड़ी घटना के कारण भी पंपिंग कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी थी। ऐसे में निगम का दावा है कि आपात स्थिति में टीम तत्काल कार्रवाई कर सप्लाई बहाल करने का प्रयास करती है। फिलहाल, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर जल्द से जल्द जलप्रदाय सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Share:

  • चोरल के जंगलों में ढाई लाख पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक, 80 हजार पेड़ कटने का दावा, केंद्र और राज्य सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब

    Thu Oct 15 , 2026
    मालवा-निमाड़ के जंगलों को लेकर एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। इंदौर की चोरल रेंज में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ढाई लाख से अधिक पेड़ों की कटाई की आशंका जताने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में केंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved