img-fluid

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करवाने वाला विश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार

November 07, 2026

कैलिफोर्निया. अमेरिका (US) में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर (Gangster Harry Boxer) को हिरासत (arrested) में लिया गया है. उसका नाम रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था. उसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इसके बाद उसके नाम से बॉलीवुड के लोगों को धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए थे.

हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. आरोप है कि वह अमेरिका में बैठकर गैंग की गतिविधियां चला रहा था. उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है.

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया भी हिरासत में
हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था. ये दोनों भी भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित बताए जाते हैं. विदेश में बैठकर भारत में अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. हैरी बॉक्सर की हिरासत को भी इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है.


  • रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
    फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 1 फरवरी 2026 की देर रात फायरिंग हुई थी. हमलावर ने शेट्टी टावर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं. घटना के वक्त रोहित शेट्टी घर में ही मौजूद थे. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था.

    फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी. इसमें शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. पोस्ट में रोहित शेट्टी को धमकी भी दी गई थी. कहा गया था कि उन्हें पहले भी वार्निंग दी गई थी. लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. पोस्ट में आगे और बड़ी वारदात की धमकी दी गई थी.

    फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी. क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में जुटी थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. जांच में पता चला कि हमलावर बाइक से आया था. वह पैदल शेट्टी टावर तक पहुंचा. वहां गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

    रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी
    फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकी भरे ऑडियो भेजे जाने की खबर सामने आई थी. इन संदेशों में दोनों को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. संदेश भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था. मुंबई पुलिस इन ऑडियो संदेशों की जांच कर रही थी. पुलिस यह भी पता लगा रही थी कि आवाज असली है या तकनीक से तैयार की गई है.

    Share:

  • मिरांडा हाउस में अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हैरान करने वाला वाकया, लड़कियों की छेड़छाड़ पर बोले- वहां से भाग गए

    Sat Nov 7 , 2026
      नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के महानायक अमिताभ बच्चन (Superstar Amitabh Bachchan)अपनी शानदार अदाकारी और दमदार आवाज (Powerful voice)के लिए ही नहीं बल्कि अपने दिलचस्प किस्सों के लिए भी जाने जाते हैं। कई दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने देश और दुनिया में खूब नाम कमाया है। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। यही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved