img-fluid

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले-‘दिवाली एक मानव जनित रोग है…’

November 10, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air pollution) के बीच कांग्रेस सांसद (Congress MP) इमरान मसूद (Imran Masood) का दिवाली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है.’ (‘Diwali is a man-made disease…’) उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा.

केवल सरकार के भरोसे इसका समाधान नहीं हो सकता. इमरान मसूद ने कहा, ‘ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी. लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है.


  • ये लोग दिमागी रूप से विकृत- इमरान मसूद
    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिवाली और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है.’ मसूद ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. इमरान मसूद ने कहा, ‘ये लोग दिमागी रूप से विकृत लोग हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बात करते हैं. और दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है. लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. सरकार उनकी हो या हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी. लोगों को जागरूक होना पड़ेगा.’

    चुनाव आयोग पर भी की टिप्पणी
    इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग घिरा हुआ है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है. मसूद ने लोगों की आवाज दबाए जाने का भी आरोप लगाया.

    बता दें कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और एअर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है. सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 तक दर्ज किया गया. वहीं, पूसा में AQI 398 दर्ज किया गया.

    सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 दर्ज किया गया. इसके अलावा आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 रहा.

    Share:

  • बांग्लादेश में खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 'मुझे फांसी दे दो, मैं जिम्मेदार हूं'

    Tue Nov 10 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में खसरे (Measles) का प्रकोप गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस संक्रामक बीमारी (Infectious disease) से अब तक 1,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या मासूम बच्चों (Children) की है। लगातार बढ़ती मौतों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने इसकी जिम्मेदारी खुद लेते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved