
इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
इंदौर की खजराना थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आरोपी घनानंद उर्फ़ मोहम्मद बिलाल से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक संपर्क रहा। पीड़िता का आरोप है किआरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर पड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।
और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने लगा इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत खजराना थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी घनानंद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं एवं लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved