img-fluid

उज्जैन सिंहस्थ में AI तकनीक से संभाली जाएगी भीड़, आधुनिक ट्रैफिक प्लानिंग से होगी निगरानी

June 29, 2026

उज्जैन। “सिंहस्थ महाकुंभ – 2028” की तैयारियों में इस बार अत्याधुनिक तकनीक और विशाल पार्किंग व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है । उज्जैन रेंज के एडीजी राकेश गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए करीब 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जा रही है। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणाली और बड़ी संख्या में ड्रोन का उपयोग कर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा ।

एडीजी राकेश गुप्ता ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान सबसे बड़ी चुनौती लाखों श्रद्धालुओं के वाहनों का सुचारु पार्किंग प्रबंधन रहेगा । इसके लिए लगभग 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग स्थल विकसित किए जा रहे है । उन्होंने कहा कि केवल पार्किंग बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि वाहनों का व्यवस्थित संचालन भी बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिस पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।


  • उन्होंने बताया कि इस बार सिंहस्थ में AI आधारित तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आई-ट्रिपल-सी (I-CCC) से जुड़े AI टूल्स के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिससे समय रहते अलर्ट मिल सके और किसी भी संभावित समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात कर भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

    Share:

  • UP में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा

    Mon Jun 29 , 2026
    कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा कासगंज के क्यामपुर बहेडिया भड़रिया क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved