जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश

जबलपुर से भोपाल के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, उड़ा पहला विमान

जबलपुर। मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं (air services) का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जबलपुर से भोपाल (Bhopal to Jabalpur) के बीच नई हवाई सेवा भी शुरू हो गई। जबलपुर के डुमना एयरपोर्टसे एयर इंडिया (Dumna Airport to Air India) का एक 20 यात्रियों को लेकर उड़ा, जो एक घंटे में भोपाल पहुंच गया। जबलपुर से शुरू हुई इस पहली उड़ाने से 20 यात्री भोपाल आए। इसके बाद यह विमान भोपाल से ग्वालियर के लिए उड़ा। इसके साथ ही इंदौर के बाद भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर भी सीधी उड़ान सेवा से एक-दूसरे से जुड़ गए।

 

दरअसल, जबलपुर में गत 31 मई को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय नागिरक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली इस विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत की थी। इसलिए इस उड़ान को सामान्य रूप से चलाया गया। शनिवार को सुबह 10.15 मिनट पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए एयर इंडिया के इस विमान ने उड़ान भरी, जिसमें 20 यात्री सवार होकर भोपाल पहुंचे और यहां से यह विमान यात्रियों को लेकर ग्वालियर रवाना हो गया। इस उड़ान के शुरू होने के साथ ही प्रदेश के चारों प्रमुख महानगरों के बीच हवाई यात्रा सुलभ हो गई है। नई विमान सेवा शुरू होने से यात्री एक घंटे में जबलपुर से भोपाल और ढाई घंटे में भोपाल से ग्वालियर पहुंच जाएंगे।



बताया गया है कि जबलपुर से भोपाल और ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह उड़ान सेवा रहेगी। एयर अलायंस विमान अभी सप्ताह में तीन दिन दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली उड़ान के बीच उड़ान भरता है। ये विमान अब जबलपुर पहुंचने के बाद भोपाल होकर ग्वालियर पहुंचेगा। वापसी में ग्वालियर से भोपाल होकर जबलपुर आकर दिल्ली के लिए उड़ेगा।

 

जबलपुर से भोपाल का किराया करीब तीन हजार और ग्वालियर का हवाई किराया करीब 6 हजार रुपये है। एयर एलायंस के जबलपुर स्थित कार्यालय प्रमुख सनी ने बताया कि विमान 10.15 मिनट पर जबलपुर से भोपाल के उड़ा। यह विमान शाम चार बजे भोपाल से जबलपुर लौटेगा। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए उड़ेगा।

 

उन्होंने बताया कि यह उड़ान दिल्ली से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर जबलपुर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। जबलपुर से सुबह 10 बजे रवाना होकर भोपाल पूर्वान्ह 11.10 बजे पहुंचेगी। भोपाल से पूर्वान्ह 11.40 बजे रवाना होकर ग्वालियर दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर से दोपहर 1:25 रवाना होकर भोपाल दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी। भोपाल से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर जबलपुर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी। जबलपुर से शाम 4.35 बजे रवाना होकर दिल्ली शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।

Share:

Next Post

सिर्फ सोनिया और राहुल ही क्यों?

Sun Jun 5 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पेशी का नोटिस भेजा है। ये दोनों कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष हैं। इनके अलावा दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने हिरासत में डाल रखा है। लालू प्रसाद यादव […]