भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वैध व अवैध आटो की पहचान के लिए तैयार किया एप

  • महीने के अंत तक हो सकता है लांच
  • परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश आटोरिक्शा के नाम से बनाया है एप

भोपाल। परिवहन विभाग ने प्रदेश में दौड़ रहे आटो रिक्शा की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। इस एप पर आटोरिक्शा की जानकारी अपलोड की जाएगी। यात्री आटोरिक्शा का नंबर डालकर पता कर सकते हैं कि यह वैध या अवैध है। इसके पास फिटनेस, परमिट, बीमा है या नहीं। यह पूरी जानकारी एप पर मिलेगी। इसे मध्य प्रदेश आटोरिक्शा एप के नाम से संचालित किया जाएगा। महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है।



परिवहन विभाग ने प्रदेश में अबतक दो बार आटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान में बड़ी संख्या में अवैध आटोरिक्शा पकड़े गए थे। जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। अवैध आटोरिक्शा में यात्री का सफर करना सुरक्षित नहीं है। यदि आटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसका बीमा नहीं है तो क्लेम भी नहीं मिलेगा। लोगों को आटोरिक्शा की पहचान हो सके, उसके लिए एप लांच किया जा रहा है। आटोरिक्शा में यात्रा करने से पहले आटो की पहचान की जा सकती है। परिवहन विभाग के आदेश पर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों ने अपने-अपने जिले आटोरिक्शा के डेटा आनलाइन किया है। जैसे लोग वेबसाइट पर गाडिय़ों का डेटा देख सकते हैं, वैसे ही आटो का डेटा भी देख सकते हैं।

आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था की आनलाइन
परिवहन विभाग ने आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था आनलाइन की है। स्थायी परमिट पांच साल के लिए दिया जाएगा। उसके बाद चार-चार महीने के लिए परमिट को रिन्यूबल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। आनलाइन होने पर आटो का डेटा अपलोड रहेगा। अभी तक मैनुअल परमिट दिए जाते थे।

इनका कहना है
आटोरिक्शा में सफर शुरू करने से पहले उसकी पहचान कर सकें कि वह वैध है या अवैध। इसके लिए एक एप लांच करने जा रहे हैं। इस एप पर आटोरिक्शाकी जानकारी रहेगी।
एसके झा, आयुक्त, परिवहन विभाग

Share:

Next Post

3 संभाग में खिसक रहे जनाधान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

Sun Dec 18 , 2022
सर्वे रिपोट्र्स के बाद भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता ग्वालियर- चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में पार्टी ने बढ़ाई सक्रियता भोपाल। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत का बड़ा लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा की परेशानी तीन सर्वे रिपोट्र्स ने बढ़ा दी है। इन रिपोट्र्स के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के जिलों में […]