आचंलिक

विधायक संजय पाठक की कुशल रणनीति के चलते नगर परिषदों में भाजपा को मिली सफलता

  • कैमोर में कांग्रेस सूपड़ा साफ, दोनों परिषदों में जीते भाजपा समर्थित निर्दलीय

कटनी। मतगणना के बाद घोषित हुए नतीजों में कैमोर तथा विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कैमोर के 15 में से 10 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत हुई है। यहां तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। कैमोर के पांच वार्डों में जिन निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता प्राप्त हुई हैं वे भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। यहां तय हो गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।


इसी तरह विजयराघवगढ़ नगर परिषद के 7 वार्डों में भी भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। यहां 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली जबकि कांग्रेस को 15 में से केवल 4 वार्डों में ही संतोष करना पड़ा। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का खाता खुला। विजयराघवगढ़ नगर परिषद में भी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। चुनाव परिणामों से जाहिर है कि दोनों नगर परिषदों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है। विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की कुशल रणनीति और सूझबूझ के चलते भाजपा प्रत्याशियों को आशातीत सफलता मिली। चुनाव के दौरान विधायक संजय पाठक ने वार्डवार रणनीति तैयार की तथा प्रत्याशियों के साथ तालमेल बनाते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान की, जो चुनाव परिणामों से जाहिर है।

Share:

Next Post

वल्लभ समुदाय के गच्छाधिपति नित्यानन्द सूरीश्वरजी का जन्मदिन जीव दया दिवस के रूप में मनाया

Mon Jul 18 , 2022
महिदपुर। पंजाब केसरी, शांतिदूत, आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर के 65वें जन्मदिवस पर आत्म वल्लभ गुरु भक्त मंडल महिदपुर के द्वारा स्थानीय गोपाल गौशाला झारड़ा कटन पर गायों को सर्वप्रथम महामन्त्र नवकार का श्रवण करवा कर पशु आहार, खली, कपासिया साथ ही पक्षियों को ज्वार दाना एवं श्वानों को बिस्किट, रोटी का आहार करवा कर […]