उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन में अभियान जारी… सुबह ग्यारसी नगर में मकान ढहाया

  • पुलिस और नगर निगम की टीम ने पहुँचकर पहले मकान खाली कराया-बदमाश का है मकान

उज्जैन। अपराधियों की संपत्तियों को नष्ट करने का काम पुलिस लगातार कर रही है और आज सुबह पीपलीनाका क्षेत्र के ग्यारसी नगर में रहने वाले एक गुंडे का मकान ढहा दिया। सुबह से नगर निगम का अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी और जाते ही पहले मकान को पूरी तरह से खाली कराया और फिर जेसीबी से मकान तोड़ दिया गया।



आज सुबह 7.30 बजे ही पुलिस टीम और नगर निगम का अमला पीपलीनाका क्षेत्र के ग्यारसी नगर में पहुँच गया था। पुलिस ने बताया कि ग्यारसी नगर में रहने वाले लालू पिता कृष्ण कुमार भाटी पर प्राणघातक हमले के 4 मामले हैं तथा मारपीट सहित विभिन्न अपराधों में 19 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर जिलाबदर में भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना मकान अपराध के बल पर बनाया है। नगर निगम से इस बात की जानकारी लेने के बाद आज सुबह पुलिस टीम नगर निगम के अमले के साथ पहुँची और पहले आरोपी के घर का पूरा सामान बाहर निकलवाया और इसके बाद जेसीबी की मदद से पूरे मकान को धाराशायी कर दिया। इस दौरान लालू के परिवारजनों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने इसे नजर अंदाज कर कार्रवाई जारी रखी। सुबह से क्षेत्र में तीन थानों का पुलिस बल लग गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर में हेलावाड़ी में रहने वाले एक और बदमाश का मकान तोडऩे टीम जाएगी। कल शाम को ही ग्यारसी नगर में एक बदमाश का मकान तोड़ा गया था। पुलिस को 90 और लोगों की लिस्ट नगर निगम की ओर से दी गई है और इन पर अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Next Post

1 लाख से ज्यादा पंजीयन..60 हजार किसानों ने कराए स्लाट बुक

Fri Apr 22 , 2022
24 दिन में समर्थन मूल्य पर करीब ढाई लाख मेट्रिक टन गेहूँ बेचा किसानों ने-समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम मिल रहे मंडी में उज्जैन। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिए जिले के 1 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराए थे। इनमें से अभी तक लगभग 60 हजार किसानों ने ही स्लाट बुक कराए […]