इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मुंबई में बिगड़ा इंडिगो का विमान, दो उड़ानें आठ घंटे लेट, तीन निरस्त

  • दोपहर से रात तक परेशान होते रहे सैकड़ों यात्री, कई अन्य उड़ानें भी लेट

इंदौर (Indore)। देश की प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो की मुंबई और हैदराबाद की उड़ानों के यात्रियों को कल इंदौर और मुंबई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी का मुंबई से इंदौर आने वाला विमान कल मुंबई में खराब हो गया। इसके कारण दो उड़ानें करीब आठ घंटे लेट रहीं, वहीं कंपनी ने तीन उड़ानों को निरस्त कर दिया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-5181) दोपहर 12 बजे मुंबई से इंदौर आकर 12.30 बजे हैदराबाद जाती है, लेकिन कल इंदौर आने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण सुधार के बाद यह विमान शाम 7.51 बजे इंदौर पहुंचा। इस दौरान मुंबई से आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे। कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। वहीं फ्लाइट के देरी से इंदौर आने के चलते इंदौर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट भी करीब आठ घंटे देरी से रवाना हो पाई। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों ने हंगामा किया।


एक विमान के बिगडऩे से अन्य उड़ानों का शेड्यूल भी बिगड़ा। इसके चलते कंपनी ने 7.15 बजे मुंबई से आकर 7.45 बजे वापस जाने वाली दोनों उड़ानों को भी निरस्त कर दिया। साथ ही रात 11 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट को भी कंपनी ने निरस्त कर दिया। कंपनी ने अन्य उड़ानों में यात्रियों को एडजस्ट करने के साथ ही रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया।

कई उड़ानें घंटों लेट
मुंबई की उड़ानों के लेट और निरस्त होने के साथ ही कई अन्य उड़ानें भी घंटों लेट रहीं। इंडिगो की ही शाम 4 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान 5 घंटे देरी से गई। वहीं सूरत, शिर्डी, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, उदयपुर सहित अन्य उड़ानें भी एक से दो घंटे लेट हुर्इं।

Share:

Next Post

रालामंडल इलाके में 250 किलो प्लास्टिक मिला

Mon Dec 4 , 2023
इंदौर (Indore)। देश के सबसे साफ-स्वच्छ शहर इंदौर से लगभग 12 किलोमीटर दूर रालामंडल अभयारण्य में चलाए गए सफाई अभियान के अंतर्गत लगभग 250 किलो प्लास्टिक और पॉलिथीन सहित अन्य अपशिष्ट सामग्री पाई गई। रालामंडल अभयारण्य के फारेस्ट रेंजर योगेश यादव ने बताया कि तमाम हिदायत अथवा समझाइश के बावजूद लोग प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल […]