आचंलिक

छठ यात्रा सम्पन्न कर नगर आने पर ढोल ढमाकों के साथ की आगवानी

महिदपुर। नगर के निमेष ललित रुणवाल, सम्यक राजेश रुणवाल, मेघना प्रदीप चोपड़ा, दृष्टि राजेश रुणवाल ने पालीतना तीर्थ में नव्वाणु के साथ छठ यात्रा सम्पन्न कर नगर आने पर स्नेह सिटी कालोनी में ढोल ढमाकों के साथ आगवानी कर बहुमान किया गया। इस दौरान कालोनी में निवासरत समाजजनों ने सभी यात्रियों का स्वागत कर बहुमान किया। इस दौरान प्रमुख रुप से पारस चोरडिय़ा, विशाल पाटनी, अरुण बुरड़, सुशील कोचर, जितेन्द्र चौपड़ा, संजय कोचर, प्रवीण मोदी, सुरेश सुमन, महेश सुमन, प्रदीप चौपड़ा, अमित सुमन, संयम कोचर, रवि सुमन, स्वप्निल सुमन सहित महिला मण्डल उपस्थित थे। राजेश रूणवाल ने बताया कि आचार्य जीतरत्नसागर सूरीश्वरजी, आचार्य चंद्ररत्नसागर सूरीश्वरजी एवं साध्वीवर्या अक्षयज्योति श्रीजी की पावन निश्रा में आयोजित शत्रुंजय महातीर्थ की नवाणु यात्रा के अंतर्गत शत्रुंजय महातीर्थ की 108 यात्रा पूर्ण की।


साथ ही इन्होंने चौविहार छठ (2 दिन का निर्जल उपवास) करके 7 यात्रा भी पूर्ण की। इनके साथ नगर की गरिमा अभय सोनी व विधि बलवीर सोनी ने उक्त यात्रा पूर्ण की। यात्रा 8 नवम्बर से 24 दिसंबर तक पूर्ण हुई। जैन धर्म में नव्वाणु यात्रा काफी कठिन मानी जाती हे जिसमे श्री शत्रुंजय महातीर्थ की 3500 सीढिय़ों को प्रतिदिन 3 बार चढ़ उतर कर ऊपर गिरिराज पर बने शांतिनाथ भगवान, रायण पादुका, पुण्डरीक स्वामी, आदिनाथ भगवान के मंदिर में प्रतिदिन चैत्यवंदन, 9 लोगस्स का काउसग एवं कई प्रकार की धार्मिक क्रियाएँ के साथ दिन में एकासना (एक ही बार सूर्यास्त पूर्व भोजन) किया जाता है। नव्वाणु यात्रा के अंतर्गत आचार्य श्री के द्वारा गिरी पूजन, 1.5 गाउँ, 3 गाउँ, 6 गाउँ, 12 गाउँ की यात्रायें भी पैदल ही कराई गई। इन तपस्वियों की सकल जैन श्रीसंघ के साथ साथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ, नगीबाई चुन्नीलाल जैन ट्रस्ट, शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधाम ट्रस्ट, नव आदर्श वर्षीतप सेवा समिति सहित अनेक संस्थाओं और समाजजनों के द्वारा अनुमोदना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share:

Next Post

जिले के सभी 19 मंडलो के अधिकांश बूथों पर मनाई अटलजी की जयंती

Mon Dec 26 , 2022
भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो में एवं जिले के सभी मंडलो के अधिकांश सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो में एवं जिले के सभी मंडलो के अधिकांश बूथों पर आज अटलजी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश-जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारत रत्न, […]