मध्‍यप्रदेश

MP के कई जिलों में हुई आंधी तूफान के साथ बारिश, दमोह में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) में नौतपा के तीसरे दिन आंधी और वर्षा का कहर देखने को मिला। शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदल ली (weather turned) और आंधी तूफान के साथ वर्षा और ओलावृष्टि (rain and hail) शुरू हो गई। इस दौरान देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी (Jabalpur Checkpoint) के ग्राम पिपरिया दिगंबर गांव में पेड़ की डाल गिरने से खेत जा रही महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतका संतोषरानी पति रामगोपाल पटेल के भतीजे काशीराम पटेल ने बताया कि दोपहर 12 बजे चाची खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक पेड़ की डाल टूटकर उनके उपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया। फिर शव परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि शनिवार सुबह से मौसम बिल्कुल सामान्य था। तेज धूप निकली हुई थी। दोपहर 12 बजे तेज हवाएं और आंधी चलने लगीं और फिर वर्षा शुरू हो गई। एक घंटे बाद बारिश थम गई, लेकिन मौसम जरूर ठंडा हो गया। नौतपा की शुरुआत से ही लगातार आंधी तूफान के साथ वर्षा हो रही है। इससे मौसम में गर्माहट नहीं आ पा रही और मौसम ठंडा बना हुआ है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सुबह हटा, पटेरा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान चला था, जिससे कई घरों के छप्पर उड़ गए थे। कई बिजली के खंबे टूट गए थे और एक कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया था, जिससे कार को नुकसान हुआ था। 25 मई से नौतपा शुरू हो गए हैं। ऐसे में काफी तेज गर्मी होती है। लेकिन इस बार अधिकतम तापमान काफी कम है और हवाएं चल रही हैं। साथ में वर्षा भी हो रही है।


उमरिया जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस वजह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी और ठंडी की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों में निराशा छाई हुई है क्योंकि लोग बीमार भी हो रहे हैं। वहीं, इन दिनों नौतपा का प्रकोप चल रहा है, जिसकी वजह से गर्मी का तापमान ज्यादा बढ़ रहा था। लेकिन अब बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल चुकी है। जहां लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मौसम में दिखाई दी है और गर्मी से निजात मिली है।

छतरपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच फिलहाल ठंडा हुआ मौसम राहत पहुंचा रहा है। अब तक तापमान 45 के पार जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को जिले का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। लगभग 7 डिग्री तापमान की इस गिरावट के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और पूर्व की ओर से चल रही हिमालयी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। खजुराहो मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि 27, 28 और 29 मई को भी यह तापमान ऐसा ही बना रहेगा। इन तीन दिनों तक बादलों का डेरा भी रहेगा, जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं होगी, 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही तापमान बना रहेगा।

Share:

Next Post

महबूबा मुफ्ती ने किया यासीन मलिक का समर्थन, ट्वीट कर की ये मांग

Sat May 27 , 2023
नई दिल्ली: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (PDP chief Mehbooba Mufti) ने एक बार जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) का समर्थन किया है. शनिवार को उन्होंने कहा कि यासीन मलिक की सजा पर भी पुनर्विचार (rethink) होना चाहिए. इसके लिए महबूबा मुफ्ती ने पूर्व पीएम राजीव गांधी (Former PM Rajiv Gandhi) के हत्यारों […]