भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मरीजों की सेवा करना सर्वश्रेष्ठ कार्य: यश पाठक

  • विधायक पुत्र ने चिरायु अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य

भोपाल। मरीजों की सेवा करना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। गरीब असहाय दीन दुखी की सेवा ही माधव सेवा कहलाती है। उपरोक्त विचार कटनी से भोपाल पहुंचे विधायक संजय पाठक के पुत्र यश पाठक ने रविवार को चिरायु अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करने के बाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उनके साथ था। जिन मरीजों को दिक्कत थी उन्हें त्वरित समाधान के लिए डॉक्टरों को कहा।


बरही शिविर से 4000 मरीज आए थे
गौरतलब हो कि पिछले माह कटनी के विजय राघव गढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही में चिकित्सा कुंभ का आयोजन किया गया था। चिकित्सा कुंभ में आसपास से एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। जिसमें 74000 मरीजों का त्वरित इलाज कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई थी। चिकित्सा शिविर मैं गंभीर 4000 मरीजों को भोपाल के चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इलाज के बाद लगभग 3600 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल में अभी ढाई सौ मरीजों का इलाज चल रहा है।

ठीक होने के बाद ही मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा
विधायक संजय पाठक के पुत्र यश पाठक ने कहा की सभी मरीजों का पूर्ण इलाज होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। मरीजों के साथ उनके परिजनों के रहने खाने से लेकर सभी तरह का खर्च पाठक परिवार वहन करेगा। इसके पूर्व यश पाठक चिरायु अस्पताल पहुंचकर सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मरीजों को ढाढस बधायां, और कहां की सभी मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज होगा। किसी को भी दिक्कत हो तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।

जरूरतमंदों की जीवन पर्यन्त करेंगे सेवा
यश ने कहा अपने दादा एवं पिता के दिये संस्कारों का जिक्र्र करते हुए कहा कि आज वे जो कुछ भी है वह उन्ही की बदौलत है। श्री पाठक ने कहा कि उनका परिवार दीन दुखियों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। कटनी जिले ही नहीं आसपास चिकित्सा व्यवस्था की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा

Share:

Next Post

चौथे दिन से नहीं बढ़े Petrol-Diesel के दाम

Sun Apr 10 , 2022
कभी भी हो सकती है बढ़ोत्तरी भोपाल। 22 मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि लगातार चौथे दिन तक पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़े हों। इससे पहले लगातार डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे। हालांकि लोगों को आशंका है कि यह राहत केवल अभी की है। पेट्रोलियम कंपनियां कभी भी […]