देश राजनीति

तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सामाजिक समरसता पर लगा ग्रहण : गिरिराज

छपरा। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्‍स्‍यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति मे तुष्टिकरण के कारण सामाजिक समरसता पर ग्रहण लग गया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पूरे राज्य में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। मैं भी बेगुसराय मे आयोजित किसान चौपाल में भाग लूंगा। पिछली सरकार के गलत नीतियों के कारण हमारी देशी गाय की संख्या कम हो गई है। केवल बछिया पैदा हो यही तकनीक अपनाया जायेगा। पहले आदमी में बेबी टेस्ट ट्यूब के तहत प्रजनन अब गाय बछिया मे होगा। बेगूसराय मे 29 गायों मे सफल प्रयोग हो रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए समर्पित है। किसानों के हित और इनके जीवन में सुधार हो इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कृषि नीति इसी का परिणाम है। इस कानून से किसानों को लाभ होगा। इस कानून का विरोध करने वाले सभी विपक्षी पार्टियां किसानों का हित नहीं चाहतीं हैं। इस कारण वे लोग किसानों को भी बरगला रहे हैं, लेकिन किसान यह समझ रहे है कि इस कानून से फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोध वे लोग कर रहे हैं,जिन्‍हें खेती-किसानी से कोई मतलब नहीं है। सभी मुख्‍यमंत्रियों ने कृषि बिल का समर्थन किया था। आज वही लोग विरोध कर रहे हैं। यह विरोध केवल मंडी में दलाली खाने का है। प्रधानमंत्री ने हर किसान की जेब में छह हजार रुपये देने का काम किया। फसलों की एमएसपी बढ़ाई। किसानों के कंधे पर बंदूक रख छोड़ा जा रहा है । बिहार में मंडी व्यवस्था नहीं है । जब था तो, किसानों से टैक्स वसूला जाता था। किसानों को अब खुला अधिकार दिया है कि वो देश भर में कहीं फसल बेच सकते हैं। सरकार ने दस हजार मंडियों बनाने का लक्ष्य रखा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ममता बोलीं-भाजपा ने अमर्त्य के जरिए किया बंगाल का अपमान, भाजपा ने किया पलटवार

Fri Dec 25 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोबल पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन पर विश्वभारती विश्वविद्यालय के द्वारा जमीन कब्जाने के आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर्त्य सेन का अपमान किया जा रहा है। सेन का अपमान बंगाल का अपमान है। अमर्त्य सेन का अपमान […]