इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम मध्‍यप्रदेश

इंदौर: 5वीं मंजिल से कूदकर अरबिंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर ने की आत्महत्या

इंदौर। इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज अरबिंदो अस्पताल (Medical College Aurobindo Hospital) के एक डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (suicide) कर ली। वजहों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि डॉक्टर ने विदेश में मेडिसिन में बैचलर डिग्री ली थी। अरबिंदो से मास्टर्स कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक का नाम डॉ. कश्यप पाटीदार (Dr. Kashyap Patidar) है। वह अरबिंदो अस्पताल में एमडी मेडिसिन (MD Medicine) का छात्र था। दो माह पहले ही उसने प्रवेश लिया था। उसने विदेश से एमबीबीएस किया था। पुलिस का कहना है कि घटना गुरुवार दोपहर की है। रात में थाने पर अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना दी। कश्यप पाटीदार पिता रमेश पाटीदार (26) निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी जिला धार का रहने वाला था। उसने सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।


कश्यप के साथ रूम में उसका साथी भी रहता था। घटना के वक्त वह खाना खाने गया था। इस दौरान कश्यप ने छलांग लगा दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद कश्यप की सांसें चल रही थी। मौके पर मौजूद होस्टल के कर्मचारी और स्टूडेंट उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।

देर रात तक उसका उपचार किया मगर बाद में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कश्यप का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस होस्टल भी पहुंची और जांच की। यहां पुलिस ने दोस्तों और परिवारजनों के बयान लिए। उन्होंने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। हर कोई हैरान है कि कश्यप ने ये कदम क्यों उठाया।

Share:

Next Post

सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेती है, तो 18 जून को बिहार बंद का ऐलान

Fri Jun 17 , 2022
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को अविलंब वापस लेने के सवाल पर बिहार के छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने मोर्चा ले लिया है। इन संगठनों ने मोदी सरकार (Modi government) को 72 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ […]