भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शीतलहर की चपेट में राजधानी

भोपाल। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र ठिठुर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। साथ ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अभी पाकिस्तान में सक्रिय होकर उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस सिस्टम के आगे बढऩे के बाद यदि प्रति-चक्रवात बनता है, तो हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी होगा। इससे वातावरण में नमी बढने से बादल छाएंगे। इसके बाद ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी। यदि पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति कम रही तो प्रति-चक्रवात बनने की संभावना कम हो जाएगी। इससे ठंड से विशेष राहत मिलने की उम्मीद कम हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है। वहां से लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण ही राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान काफी गिरे हुए हैं। रविवार को प्रदेश के आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री के बीच दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज हुआ। रविवार को भोपाल में दोपहर के वक्त कुछ समय के लिए हवा का रुख उत्तरी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हुआ था। इससे धूप में कुछ तल्खी महसूस हुई थी, लेकिन शाम के समय हवा का रुख एक बार फिर उत्तरी हो गया। इससे तापमान में फिर तेजी से गिरावट होने लगी थी।

Share:

Next Post

3 करोड़ 77 लाख से बनेगा कोलार सलैया मार्ग: रामेश्वर

Mon Dec 21 , 2020
संतनगर। कोलार में पेय जल,सीवेज, बिजली समस्या हो या शासकीय कॉलेज, कोलार में नया एसडीएम कार्यालय हो या 5 पुलों के साथ यातायात सुगमता की दिशा में हो रहे 80 फिट सड़को का निर्माण यह सभी वही वादे है जो मैंने कोलार वासियों से किये थे आज मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूँ […]