img-fluid

सरकारी स्कूलों के बच्चों का होगा 300 करोड़ का स्वास्थ्य बीमा

July 06, 2025

  • मध्यप्रदेश के सबसे बड़े नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां हुई शुरू

इंदौर। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा देने के मकसद से उनका 300 करोड़ रुपए का स्वास्थ्य बीमा करवाया जाएगा। इसके अलावा जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनाने के लिए 108 इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा दिए जाएंगे, ताकि ने अपनी जीविका चला सके। इंदौर में ये दो बड़ी घोषणाएं जगदगुरु आचार्य वसंत विजयानंद गिरि महाराज ने की। वे कल प्रदेश के सबसे बड़े नवरात्रि महोत्सव के भूमिपूजन के लिए मौजूद थे। 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ये आयोजन लता मंगेशकर ऑडिटोरियम के पास, माणिकचंद वाजपेयी मार्ग पर होगा।


इस दौरान यहां भागवत कथा का भावपूर्ण पाठ एवं व्याख्यान, 1 करोड़ कुमकुम अर्चन, 1 करोड़ मंत्र जाप, 10 लाख हवन आहुतियां, प्रत्येक दिन विशेष पूजन, साधना, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 23 रूपों में मां दुर्गा और 12 ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकी भी आने वाले श्रद्धालु देख सकेंगे। 11,000 स्वर्ण-लेपित अष्टलक्ष्मी कलशों को 1 करोड़ मंत्र जाप, 1 करोड़ कुमकुम अर्चन और 10 लाख आहुतियों से सिद्ध किया जाएगा। इन कलशों में दक्षिणावर्ती शंख, नवरत्न, 32 प्रकार के उपरत्न, 32 प्रकार के रत्न, दो दुर्लभ रुद्राक्ष, 999 शुद्धता वाला महालक्ष्मी मुद्रित 5 ग्राम का चांदी का सिक्का, पंचधातु (सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कांसा), 154 प्रकार की दुर्लभ औषधियां और ऐसी कुल 451 दिव्य सामग्रियां रखी जाएंगी। बच्चों के लिए संस्कार केंद्र भी होगा।

Share:

  • सरकारी बंगला खाली नहीं किया पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने, SC प्रशासन ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

    Sun Jul 6 , 2025
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) प्रशासन (administration) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए भारत (India) के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (Former CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ( Chandrachud) से उनका आधिकारिक आवास खाली कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट प्रशासन ने केंद्रीय आवास मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved