उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

लापरवाही भारी पड़ी निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को

  • कर्मचारियों और अपने स्टाफ से भी समन्वय नहीं था-नदी के घाटों की गंदगी बनी कारण

उज्जैन। निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता की एकाएक रवानगी का मुख्य कारण भी लापरवाही रही और प्रधानमंत्री के आगमन के कारण लगातार बड़े अधिकारी आ रहे थे, इसके बावजूद नदी क्षेत्र में गंदगी थी। उनके ट्रांसफर की खबर के बाद पटाखे भी छोड़े गए जो कि कर्मचारियों की असंतोष कारण था।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की जवाबदारी उनके विश्वस्त माने जाने वाले नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को दे रखी है। मंत्री बुधवार को इंटरप्रिटेशन सेंटर में इन्हीं तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसी दौरान पूर्व सभापति सोनू गहलोत ने घाट एवं अन्य स्थानों पर कार्य की धीमी गति का मामला बताया। भूपेंद्र सिंह ने निगमायुक्त अंशुल गुप्ता से पूछा घाट पर चित्रकारी एवं पेंटिंग काम की गति धीमी क्यों है, वहीं शहर की सड़कों पर डिवाइडर की पुताई के लिए कितने लोग लगाए गए, इस पर निगमायुक्त अंशुल गुप्ता बैठक में ठीक ढंग से जवाब नहीं दे पाए, वह सिर्फ इतना कहते रहे कि काम हो जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण उनकी रवानगी हो गई। नगर निगम में उनके खिलाफ लंबे समय से असंतोष पनप रहा था और एक लॉबी उन्हें हटाने में लगी हुई थी।

Share:

Next Post

सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के पदों पर नहीं होगी शिक्षकों की भर्ती

Fri Oct 7 , 2022
लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की सूचना भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए सेकंड राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है। उधर, लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने एक सूचना जारी कर दो विषयों के उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर पात्र उम्मीदवारों की शिक्षक बनने की […]