उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

Diwali 2023: महाकाल मंदिर में सबसे पहले दिवाली मनाई गई, भस्म आरती में जलाई गई फुलझड़ियां

उज्जैन। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में आज सबसे पहले दिवाली मनाई गई। आज रूप चौदस के दिन (fourteenth day) सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिवाली पूजन (Diwali worship of Baba Mahakal) भी किया गया। आज भस्म आरती का समय भी करीब आधे घंटे तक बढ़ गया। इस दौरान फुलझड़ियां जलाकर आरती की गई। इसी के साथ महाकाल की पूजा की गई। भस्म आरती में महाकाल मंदिर समिति और पुजारी परिवार की ओर से पांच-पांच दीपक महाकाल के सम्मुख रखे गए। वहीं धानी-बताशे का भोग लगाया गया।

महाकाल को देवों का देव कहा जाता है। वे उज्जैन के राजा हैं। साथ ही, महाकाल दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक हैं, इसलिए यहां सबसे पहले दिवाली मनाने की परंपरा है। उनके दिवाली मनाने के बाद आम श्रद्धालु और जनता दिवाली मनाती है। ये परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद कपूर आरती हुई। फिर मंदिर की घंटियां बजाने के साथ महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू कर दिया। तैयारियों के बीच पंचामृत स्नान कराया गया।


महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को पंचामृत स्नान के बाद उबटन लगाया गया। यह उबटन तिल, केसर, चंदन, स्वर्ण व चांदी की भस्म, इत्र सहित कई सुगंधित द्रव्यों से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे पुजारी परिवार की महिलाएं ज्योतिर्लिंग पर लगाकर महाकालेश्वर का रूप निखारने के लिये लगाया गया।

महिलाएं जब ज्योतिर्लिंग पर उबटन लगाती हैं, तब महामृत्युंजय मंत्र समेत अन्य वैदिक मंत्रों का पाठ किया जाता है। यह प्रक्रिया करीब 10 मिनट तक चलती है। पुजारी परिवार की सभी सुहागन महिलाएं यह उबटन पूजा करती हैं। यह पूजा साल में केवल एक बार ही होती है। केवल पुजारी परिवार की महिलाएं ही करती हैं।

Share:

Next Post

मथुरा में बड़ा हादसा, पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 9 लोग झुलसे

Sun Nov 12 , 2023
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura of Uttar Pradesh) जिले में बड़ा हादसा हुआ है. राया थाना क्षेत्र के गोपालबाग इलाके (Gopalbagh area of Raya police station area) में रविवार को पटाखा बाजार (cracker market) में आग लग गई. इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती […]