भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो साल बाद बिना बंदिशों के आज मनेगा दशहरा

  • कहां-कहां होगा बड़े स्तर पर आयोजन

भोपाल। कोरोना की वजह से प्रदेश में इस बाद दो साल बाद दशहरा का पर्व बिना बंदिशों के मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह रावण जलेंगे। सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। टीटी नगर दशहरा मैदान पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहेंगे। कोलार, सलैया, कलियासोत, टीटी नगर, अशोका गार्डन, कोहेफिजा समेत 20 से ज्यादा स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम होगा। पुराने शहर में रावण दहने से पहले चल समारोह भी निकलेगा। बारिश की संभावना के चलते पुतलों को बरसाती से ढांका गया है। इसके अलावा शहर के कॉलोनी कैम्पस, गली और मोहल्लों में भी रावण के पुतले जलाए जाएंगे।



छोला दशहरा मैदान पर श्री हिंदू उत्सव समिति आयोजन कर रही है। अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया, कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा आयोजन पर दो साल से कई बंदिशें थीं। अरेरा राजधानी उत्सव समिति वि_ल मार्केट दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। शाम साढ़े 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रवक्ता गुरुचरण सिंह अरोरा ने बताया, दहन से पहले जमकर आतिशबाजी करेंगे। अयोध्या नगर के दशहरा मैदान में शाम साढ़े 7 बजे 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इतने ही ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन भी किया जाएगा। इससे पहले शाम 6 बजे से रामलीला भी होगी। टीटी नगर दशहरा मैदान पर नागरिक कल्याण समिति विजयादशमीं समारोह मनाएगी। संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया, रावण का 50 और मेघनाथ-कुंभकर्ण के 40-40 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मंत्री विश्वास सारंग आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यहां पर वरिष्ठों का सम्मान भी किया जाएगा। जंबूरी मैदान में भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। यहां पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं। कलियासोत ग्राउंड पर जनश्री लोककल्याण समिति दशहरा महोत्सव मनाएगी। यहां पर रावण का 51 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। वहीं, 45-45 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले रहेंगे। शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके अलावा शहर के कोलार, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, सलैया, अवधपुरी, संतनगर, शाहपुरा, बाग मुगालिया, एमवीएम मैदान, नयापुरा, नेहरु नगर, कोहेफिजा समेत 20 से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा।

Share:

Next Post

सूरमा के बतोले

Wed Oct 5 , 2022
कल से तीन दिन भोपाल में बहेगी बुंदेलखंड के अपनेपन की बयार बुंदेली ज़बान में बड़ी अपनाइयत है, मुहब्बत है। इसका सबूत देखना हो तो दो बुन्देलखंडियों को आपस मे गुफ्तगू करते हुए देखिये। साडू भाई से लेके साला-साली, अम्मा-बाबूजी, मोड़ा-मोड़ी और पूरे गांव की खेर खैरियत के हाल मिल जाएंगे। ये मासूमियत भरी बेलौस […]