देश

Engineers Day 2023 : 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे?

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारत में हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस (Engineers Day ) के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे इंजीनियर्स डे? (Engineer’s) के काम को सरहाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, यह दिवस विश्भवर के इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

इंजीनियर्स डे का इतिहास
भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था। उसके बाद से हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 15 सितंबर 1860 को विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था। उन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और देश को एक नया रूप दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।



कौन थे एम विश्वेश्वरैया
विश्वेश्वरैया को देश में सर एमवी के नाम से भी जाना जाता था। भारत रत्न से सम्मानित एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के कोलार जिले स्थित क्काबल्लापुर तालुक में एक तेलुगू परिवार में हुआ था। विश्वेश्वरैया के पिता का नाम श्रीनिवास शास्त्री था, जो संस्कृत के विद्वान और आयुर्वेद के डॉक्टर थे।

भारत रत्न से सम्मानित
डॉ.विश्वेश्वरैया के द्वारा किये गये देश के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकार ने उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।

इन देशों में भी मनाया जाता है अभियंता दिवस
अभियंता दिवस केवल भारत में ही नहीं मनाया जाता बल्कि कई अन्य देशों में भी यह दिवस मनाया जाता है। जैसे कि- अर्जेंटीना में 16 जून को, बांग्लादेश में 07 मई को, इटली में 15 जून को, तुर्की में 05 दिसंबर को, ईरान में 24 फरवरी को, बेल्जियम में 20 मार्च को और रोमानिया में 14 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share:

Next Post

Engineers Day 2023 : कौन थे एम विश्वेश्वरैया ? क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे

Mon Sep 11 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। हर साल देश में 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे ( Engineer’s Day ) के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश के महान इंजीनियर (great engineer) और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) को समर्पित है। एम विश्वेश्वरैया (M Visvesvaraya) ने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान […]