देश व्‍यापार

ईपीएफओ ने दिसंबर में नेट 15.62 लाख सदस्य जोड़े

-दिसंबर में नौकरी देने के मामले में पांच राज्य रहे अव्वल

नई दिल्ली (New Delhi)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) ने दिसंबर में नेट (शुद्ध रूप से) 15.62 लाख सदस्य जोड़े (Added 15.62 lakh members) हैं। सेवानिवृति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने यह जानकारी दी है।


श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि ईपीएफओ ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह पिछले तीन महीनों में सबसे अधिक है। ईपीएफओ की ओर से जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक नवंबर की तुलना में दिसंबर, 2023 के दौरान सदस्यों की संख्या में 11.97 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े हैं। ये दिसंबर 2022 की तुलना में 4.62 फीसदी की वृद्धि है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने के दौरान करीब 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए हैं।

पेरोल आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 57.18 फीसदी है। इससे यह पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर सदस्य युवा हैं। इसके अलावा दिसंबर में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए करीब 12.02 लाख सदस्य वापस आए हैं।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक निकाय में जोड़े गए कुल 8.41 लाख नए सदस्यों में करीब 2.09 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। यह संख्या ये नवंबर 2023 की तुलना में 3.54 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा से सबसे अधिक सदस्य दिसंबर में शामिल हुए।

Share:

Next Post

मप्रः खजुराहो में शुरू होगा देश का पहला कला गुरुकुल, मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Wed Feb 21 , 2024
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदिवर्त जनजातीय कला संग्रहालय का अवलोकन किया भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage) स्थल खजुराहो में आदिवासी कला और संस्कृति को रूबरू कराने के उद्देश्य से देश का पहला कला गुरुकुल प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]