देश मध्‍यप्रदेश

Covid-19 संबंधी विवादित बयान को लेकर कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, BJP ने फूंका पुतला

भोपाल। ‘इंडियन कोविड’ को लेकर मध्य प्रदेश में विवाद थम नहीं रहा। बीजेपी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमलनाथ पर धारा 188 और 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी ने थाने में उनके खिलाफ कई आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के कई नेता रविवार दोपहर को ही क्राइम ब्रांच पहुंच गए थे और मामला देर शाम दर्ज हुआ। इधर, कांग्रेस ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है। कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएगी। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि अकेले कमलनाथ ने नहीं, देश के 21 मीडिया हाउस ने कोरोना के लिए ‘इंडियन वैरिएंट’ शब्द का इस्तेमाल किया।

गुप्ता ने कहा कि BJP सरकार में हिम्मत है तो मीडिया हाउसों पर कार्रवाई करे। हम कोर्ट में कोरोना के इंडियन वैरिएंट की मीडिया रिपोर्ट्स को रखेंगे। MP पुलिस भाजपा सरकार, संगठन की सेवा में मुस्तैद है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा FIR उन पर होना चाहिए, जिन्होंने प्रदेश की जनता को तड़पा-तड़पा कर मारा है। लेकिन, FIR हुई कमलनाथ जी पर। उन्होंने प्रदेश की जनता की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाया है।

जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी आपने कमलनाथ पर FIR कर फिर एक पाप कर दिया है। जनता देख रही है। सबक सिखाएगी।अब कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। जिलों में कांग्रेस नेता सीएम शिवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।


धारा 55 के तहत मामला तब दर्ज होता है, जब कोई व्यक्ति किसी आपदा की परिस्थति में झूठी चेतावनी, झूठी खबर फैलाता है, जिसकी वजह से लोगों में घबराहट फैलने लगती है और माहौल पैनिक हो जाता है। इसकी सजा एक साल जेल और जुर्माना है। धारा 55 सरकारी विभागों द्वारा होने वाले अपराधों से संबंधित है।

उसी तरह IPC की धारा 188 के तहत दो प्रावधान हैं। पहला – अगर आप सरकार या किसी सरकारी अधिकारी द्वारा कानूनी रूप से दिए गए आदेशों का उल्लंघन करते हैं, या आपकी किसी हरकत से कानून व्यवस्था में लगे शख्स को नुकसान पहुंचता है। इसके तहत आरोपी को कम से कम एक महीने की जेल या 200 रुपए जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।

बीजेपी ने फूंका कमलनाथ का पुतला
इसी बात का विरोध करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा ने सिवनी में कमलनाथ का पुतला फूंका। BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार ने पुतला जलाते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

भोपाल में भी फूंका पुतला
विरोध का बिगुल राजधानी भोपाल में भी जारी है। बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि कमलनाथ 1984 के दिल्ली दंगों में शामिल थे, इसलिए उन्होंने आज उनका पुतला जलाया। उन्होंने कमलनाथ के बंगले का घेराव करने की भी चेतावनी दी। कर्फ्यू में पुतला दहन के आयोजन पर उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मास्क और डिस्टेंसिंग के साथ पुतला दहन किया। इसके लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं।

Share:

Next Post

विदेश में पति और बच्चे...घर में मूर्छित पड़ी सीनियर सिटीजन को पुलिस-पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बचाया

Mon May 24 , 2021
इंदौर। पलासिया छेत्र के एक घर मे मूर्छित पड़ी सीनियर सिटीजन की पुलिस और उसके पड़ोसियों ने जान बचाई। दरअसल मनोरमागंज में एक वृद्धा रहती है, जिसके पति और बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते है। महिला भी उनके पास जाती रहती थी। कर्फ्यू के चलते वह कई महीनों से उनसे मिलने नही जा पाई। कुछ दिनों […]