आचंलिक

बाढ़ पीडि़तों को सताने लगी रोजीरोटी की चिंता बाढ़ पीडि़तों को सताने लगी रोजीरोटी की चिंता

  • निचली बस्तियों में पानी निकासी नहीं होने से बाढ़ जैसे हालात

विदिशा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर में कहर बरपा था। जिसके चलते शहर की अनेक निचली बस्तियों में पानी की निकासी नहीं होने से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए थे। नतीजतन अनेक परिवारों की ग्रहस्थी तहस-नहस हो गई थी। जिसके चलते अनेक परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया था। मूसलाधार बारिश की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और राहत और बचाव के कार्य किए गए।
जरूरतमंदों को भोजन से लेकर राहत शिविरों में ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ राजस्व के 45 लोगों की टीम बनाकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। वही प्रभावित जिन परिवारों की खाने-पीने की सामग्री नष्ट हो गई थी। उन परिवारों को 50 किलो खाद्यान्न देने का निर्णय प्रशासन द्वारा किया गया है। वही प्रभावित लोगों के लिए 50 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को तहसील द्वारा खाद्य विभाग के पास सूची भेज दी गई है। खाद्य विभाग अब 16 जुलाई शनिवार को राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण करने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि बारिश से प्रभावित लोगों को जितने क्विंटल खाद्याान्न वितरण करना है उसके अनुसार शहर में सिर्फ 80 परिवार ही मुलाजिमों को मिले हैं जो समझ से परे लग रहा है। क्याकि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 3 घंटे तक जो मूसलाधार बारिश हुई थी उससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे।


नगर में सिर्फ 40 क्ंिवटल खाद्यान्न पीडि़त परिवारों मे होगा वितरण
मूसलाधार बारिश से प्रभावित पीडि़त ऐसे परिवारों का सर्वे प्रशासन के द्वारा करा लिया गया है। जिनके घरों में जलभराव के दौरान भोजन सामग्री बर्बाद हो गई थी। जिसके चलते पीडि़तों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया था। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तहसील द्वारा खाद्य विभाग को गुरुवार को जो पत्र भेजा गया है। उसमें नगर में 40 क् िवंटल खाद्यान्न का वितरण होना है। वितरण किए जाने वाले 40 क् िवंटल खाद्यान्न पर दृष्टि डाले तो पीडि़त परिवार को 50 किलो खाद्यान्न के अनुसार प्रभावितों की संख्या 80 हो रही है। जो समझ से परे लग रही है।

पीडि़त परिवरों को मिलेंगे 30 किलो गेंहू और 20 किलो चावल
नगर में बारिश से पीडि़त परिवारों को प्रशासन द्वारा 50 किलो खाद्याान्न वितरण करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें ऐसे पीडि़त परिवारों को जिनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हें 30 किलो गेंहू और 20 किलों चावल देना तय किया गया है। खाद्य विभाग अब शनिवार से राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण करवाने की तैयारी कर रहा है।

इनका कहना है…
गुरुवार को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न वितरण करने के लिए तहसील से पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें 40 क् िवंटल खाद्यान्न की डिमांड की गई है। जिसमें 30 किलों गेंहू और 20 किलो चावल शामिल हैं। शनिवार से 50 किलो खाद्यान्न का वितरण शुरू करवा दिया जाएगा।
रश्मि साहू, जिला आपूर्ति अधिकारी, विदिशा

Share:

Next Post

BSP को लगातार 15वें साल किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा का चंदा

Fri Jul 15 , 2022
लखनऊ। कोरोना काल के बाद भी बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों को भर-भरकर चंदा मिला है लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनका सूखा बरकार है। एडीआर ने राजनीतिक चंदे की रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक बहुजन समाज पार्टी को किसी ने 20 हजार रुपये से ज्यादा चंदा नहीं दिया है। एडीआर की रिपोर्ट के […]