आचंलिक इंदौर न्यूज़ (Indore News)

Gas Cylinder की उतारी आरती… चूल्हे पर बनाया भोजन

  • महंगाई के विरोध में टॉवर चौक पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उज्जैन। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के दामों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में टावर चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
अध्यक्ष अंजू जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने उज्जवला योजना से मिले गैस सिलेंडर की आरती उतारी और चूल्हे पर खाना बनाया। दाल महंगी होने के कारण केवल दाल का पानी दोने में परोसा और प्याज, हरी मिर्च के साथ सूखी रोटी खाई। इस दौरान महिला नेत्रियो ने कहा कि पेट्रोल, डीजल घरेलू गैस सिलेंडर, घरेलू खाद्य सामग्री व खाद्य तेल की कीमतों में बेतहाशा वृध्दि होने के कारण आम परिवारों का जीना दूभर हो गया है। परिवार महंगाई के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस दौरान सेराज बी, पुष्पा राजपूत, उमा कुशवाह, गीता यादव, उषा मालवीय, इंदिरा नामदेव, मोनिका गौड़, काजल सारवान, कमलेश कदम, संगीता राठी, संजू भाटी, शोभा श्रीवास्तव, शकुंतला मेहर, लीला बाई ने विरोध किया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष महेश सोनी, रवि भदौरिया, अरुण रोचवानी, मनीष गोमे, आईटी सेल अध्यक्ष संचित शर्मा, माया त्रिवेदी, रियाज मोहम्मद, मुकेश पटेल, आमीन शेख, मनोज त्रिवेदी, अजय राठौर सहित महिला नेत्रियौं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवाया। अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन महिला कांग्रेस द्वारा तहसीलदार को सौंपा।

कोरोनाकाल में सेवा देने वाले डॉक्टरों का सम्मान
उज्जैन। कोरोना काल के दौरान वार्ड क्रमांक 46 शास्त्री नगर में अच्छी सेवाएं प्रदान करते हुए कुछ डॉक्टरों ने एक मिसाल कायम की है। जयसिंह दरबार मित्र मंडली के सदस्यों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छोटेलाल परिहार के नेतृत्व में डॉ. अरविंद भटनागर, जुगल किशोर राठौर, डॉक्टर एएस खान का सम्मान दुपट्टा भेंट कर किया। सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से अरुण डोडिया, महेंद्र परिहार, लक्की रायकवार, योगेश राव मोरे आदि शामिल रहे।

Share:

Next Post

सचिन के कंधे पर लगी गेंद तो इस अंपायर ने दे दिया LBW, जमकर हुआ था विवाद

Fri Jul 16 , 2021
नई दिल्ली: ICC के एलीट अंपायरों के पैनल में रहे डार्ल हार्पर (Daryl Harper) को भारत में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कंधे पर गेंद लगने के बाद LBW आउट देने के लिए याद किया जाता है. यह एक ऐसा विवादित फैसला था, जिसकी अब तक चर्चा होती है. कंधे पर लगी गेंद तो दे […]