भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Dengue Control में स्वास्थ्य विभाग फेल अब उतरेंगी आपदा प्रबंधन समितियां

भोपाल। प्रदेश में डेंगू एवं वायरल (Dengue and Viral) का प्रकोप जारी है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की तैयारी नाकाफी साबित रही हैं। डेंगूृ नियंत्रण (Dengue Control) पर स्वास्थ्य विभाग समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया, अब विभाग डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) अभियान का शुभारंभ करेंंगे। अभियान की जिम्मेदारी सभी जिलो के कलेक्टर, सीएमएचओ और मलेरिया अधिकारियो को दी गई है। डेंगू नियंत्रण अभियान में सरकार कोरोना नियंत्रण (Corona Control) के लिए गठित की गई आपदा नियंत्रण समितियों को उतारने जा रही हैं।
स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी (Health Commissioner Akash Tripathi) ने सभी अफसरों को वर्षा ऋतु शुरू होने बाद प्रदेश में मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनया जैसे वेक्टर जनित रोगों के संक्रमण काल शुरू होने पर इन रोगों से बचाव और नियंत्रण के लिए आवश्यक गतिविधियों को युद्ध स्तर पर संचालित करने निर्देश दिए है। अधिकारियों से कहा गया है कि आमजन के सहयोग से इन रोगों पर आसानी से नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है।

जल भराव रोकने का करें प्रबंध
स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में अनेक स्थानों पर जल जमाव होने के कारण, घरों में छोटे कंटेनर, टंकियों आदि में एक सप्ताह से अधिक तक जल संग्रह करने के चलते डेंगू एवं चिकुनगुनया जैसे रोगों को फैलाने वाले एडीज मच्छर का प्रजनन शुरू हो जाता है। जल भराव वाले पत्रों की नियमित साफ़ सफाई न होने के कारण इन मच्छरों के लार्वा एडीज मच्छरों की उत्पत्ति का स्त्रोत बन जाते हैं। अमूमन अगस्त से अक्टूबर माह तक इन बीमारियों का प्रकोप अत्याधिक रहता है।

लोगों को करें जागरूक
शासन द्वारा समय-समय पर वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किये गए है। वर्तमान में प्रदेश के कतिपय जिलों में डेंगू के प्रकरणों में वृद्धि देखने में आई है। इसको दृष्टिगत रख अभियान में डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। समस्त जिलो में डेंगू निरोधक गतिविधयाँ संचालित की जाये। अभियान में जिन गतिविधियों को संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है इनमें डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण की गतिविधियों और जन-जन को डेंगू रोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है।

आपदा प्रबंधन समिति जुटेंगी
अभियान में सभी जिलो में 15 सितम्बर 2021 को जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के द्वारा अभियान की शुरुआत की जाए। जिले में आयोजित डेंगू निरोधक गतिविधियों में सम्बंधित जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को भी सम्मिलित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम एवं शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण गतिविधियाँ संचालित किये जाने हेतु कार्य-योजना तैयार की जाए। सभी घरो में लार्वा सर्वे, स्पेस स्प्रे, फागिंग, जल जमाव हटाने हेतु दल गठित किये जाए। इन दलों में मुख्यत: आशा कार्यकर्ताओं, आँगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नॉन मेडिकल असिस्टेंट, मलेरिया निरीक्षक, व्ही.बी.डी. टेक्निकल सुपरवाइजर इत्यादि जैसे मैदानी कार्यकर्ताओ को सम्मिलित किया जा सकता है।

Share:

Next Post

राजधानी में बेलगाम हुए मनचले सड़कों से घर तक बना रहे निशाना

Sun Sep 12 , 2021
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे में दर्ज की गई पांच वारदात सहेली के भाई ने युवती को शादी तुड़वाने और तेजाब फैंकने की धमकी दी भोपाल। राजधानी में महिला अपराधों (Women Crimes) का ग्राफ तेजी से उपर जा रहा है। मनचले बेलगाम हो चुके हैं। सरेराह लड़कियों से छेडख़ानी की वरदातें आम […]