बड़ी खबर

यमुना में आई बाढ़ के संकट के बीद NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली (New Delhi)। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में यमुना नदी (Yamuna River) में उफान से आई बाढ़ के संकट (flood crisis) के बीच शनिवार सुबह गाजियाबाद और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश (drizzling rain) हो रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी घने बादल छाए हुए हैं। एनसीआर की यह बारिश इसलिए भी टेंशन दे रही हैं, क्योंकि यमुना के जलस्तर में भले थोड़ी कमी आई है, लेकिन अब भी वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अगर ऐसे में और बारिश हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी (Yellow alert issued) किया है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को भी हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं क्योंकि शहर में यमुना नदी के उफान पर होने के कारण पहले ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रखी हैं। लक्ष्मी नगर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई। लुटियंस दिल्ली समेत अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई।


मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमानन 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में शुक्रवार दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिनमें पालम मौसम केंद्र में सबसे ज्यादा 9.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, सफदरजंग, लोधी रोड, रिज, आयानगर, पीतमपुरा, पूसा और जफरपुर मौसम केंद्र में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज हुई। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग मं दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही सामान्य से एक-एक डिग्री कम है। यहां पर आद्रता 92 से 67 फीसदी तक दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को उमस का अहसास हुआ।

बता दें कि, यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार सुबह 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया है। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं।

इंद्रप्रस्थ के समीप दिल्ली सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण आईटीओ और राजघाट के इलाके शुक्रवार को जलमग्न हो गए जिससे हालात और बदतर हो गए हैं। पानी मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में स्थित सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया।

Share:

Next Post

असम में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम! युवक से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Sat Jul 15 , 2023
गुवाहाटी। असम राइफल्स (Assam Rifles) और पुलिस ने भारत (India) के पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बलों ने कछार जिले के कलैन मासिमपुर रोड पर पंजीकरण वाले एक वाहन से जिलेटिन की 400 छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। […]