भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हाई प्रोफाईल मनीष मर्डर केस की आरोपी पत्नी जेल में ले रही पुरोहित बनने का प्रशिक्षण

  • प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, खंडहर में जलवाई थी लाश

भोपाल। राजधानी में 11 नवंबर 2013 को एमपी नगर के प्लाईवुड कारोबारी मनीष तख्तानी की निर्मम हत्या की वारदात ने सबको चौंका दिया था। उसे दो गोलियां मारने के बाद खंडर में जला दिया गया था। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद लोग और अधिक तब चौंके जब हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी निकली। उसने अपने कमउम्र प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। इस मामले में अजीवन की सजा काट रही सपना का जेल में अध्यात्म से लगाव बड़ गया है। दोस्तों और रिश्तेदारों द्वारा ठुकराने के बाद जेल में बंद सपना पुरोहित बन्ने का प्रशिक्षण ले रही हैं। सपना तख्तानी कहती हैं कि उन्हें जेल में 9 साल हो गए हैं। मंत्रोच्चार करती हूं तो मन शांत रहता है।

जेल का महिला वार्ड गूंजता है मंत्रोच्चारों से
भोपाल सेंट्रल जेल के महिला वार्ड स्थित हॉल इन दिनों रोजाना दोपहर 1 बजे मंत्रोच्चारों से गूंजता है। वजह-यहां 60 महिला कैदी पुरोहित बनने का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें दो मुस्लिम महिलाएं भी हैं। वे कहती हैं कि मंत्रोच्चार से सुकून मिलता है, पहले जैसा तनाव भी महसूस नहीं होता है। इन महिलाओं को गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन महिलाओं में से कु छ अपने करीबी की हत्या, धोखाधड़ी और अन्य मामलों में आजीवन कारावास तक की सजा काट रहीं है।


अवैध संबंधो के लिए कराई थी हत्या
मनीष से शादी के बाद सपना का हर्षप्रीत के साथ प्रेम संबंध बन गया। वह मनीष के साथ रहना नहीं चाहती थी। उसने प्रेमी के लिए पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद हर्षप्रीत ने 11 नवंबर 2013 को मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी। लाश की शिनाख्त मिटाने के लिए डीजल से जलाया। जांच में पता चला कि उसे कार में सिर और पेट में गोली मारी गई थी। शिनाख्त मिटाने के लिए उसकी लाश को एक पुराने मकान में डीजल डालकर आग से जला दिया गया था। पुलिस ने मनीष की जेब में मिली गैस की पर्ची के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी। मोबाइल फ ोन की लोकेशन लेने पर पुलिस को पता चला कि मनीष की कार कस्तूरबा नगर में लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस की एक टीम कार के पास पहुंची तो उस पर खून के निशान मिले थे। हत्या के पूर्व मनीष की कॉल डिटेल से पता चला कि एक ही नंबर से कई बार फ ोन आए थे। उस नंबर और सपना के कॉल डिटेल निकलवाई तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में न्यायाधीश अरुण शर्मा ने मनीष की पत्नी सपना के अलावा उसके प्रेमी हर्षप्रीत सलूजा, नौकर आमिर उर्फ अमीन को भी उम्रकैद और 11 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इनका कहना है
गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा महिला कैदियों को पुरोहित का 35 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला बंदी अपनी इच्छा से ही पुरोहित का प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
दिनेश नरगावे, सेंट्रल जेल अधीक्षक, भोपाल

Share:

Next Post

देशभर में 75 हजार दलित बस्तियों में पैठ बनाएगी भाजपा

Mon Aug 29 , 2022
पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से संविधान दिवस 26 नवंबर तक चलेगा बस्ती संपर्क अभियान नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा दलितों के बीच मजबूत पकड़ बनाने के लिए जल्द ही बस्ती संपर्क अभियान शुरू करने जा रह है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जाने वाले इस अभियान के […]