बड़ी खबर मनोरंजन

Aryan Khan Drug Case: जेल में कैसे कट रही आर्यन की रात, खाना पसंद नहीं तो शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर से भेजे इतने रुपये

डेस्क। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से गुरुवार को भी जमानत नहीं मिली। आर्यन को अब अगले 5 दिनों तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल 15 अक्टूबर से लेकर 19 तारीख तक मुंबई सेशंस कोर्ट की छुट्टी रहेगी। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में है। उसे वहां नाम से नहीं बुलाया जाता बल्कि जेल में आर्यन को कैदी नंबर  N956 कहा जाता है। जेल में रहने के दौरान उसे अन्य आरोपियों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा।

कानून के मुताबिक जेल में बंद आर्यन को जेल का खाना खाना होगा, जो बाकी कैदियों को मिलता है। इतना ही नहीं उसके साथ बाकी कैदियों की तरह ही जेल प्रसाशन व्यवहार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जेल का खाना नहीं खा पा रहे हैं। आर्यन खाना खा सकें, इसलिए अपने लाड़ले के लिए शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर भेजा है। चलिए जानते हैं जेल में रहने के दौरान आर्यन खान का पूरा रूटीन कैसा रहेगा।

नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट
आर्यन खान को जेल में किसी तरह की स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद कैदी को किसी तरह से बाहर का खाना नहीं दिया जाएगा। जो जेल में मिल रहा है वही खाना आर्यन को खाना पड़ रहा है।

सुबह 6 बजे उठ रहा आर्यन
आर्यन को सुबह 6 बजे उठना पड़ रहा है। 7 बजे उसे नाश्ता मिलता है, जिसमें शीरा और पोहा ही दिया जाता है। दोपहर और रात को खाने में रोटी, सब्जी और दाल-चावल मिलता है।


शाहरुख ने भेजा मनी ऑर्डर
आर्यन खान को जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा। शाहरुख ने 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर आर्यन के लिए भेजा है। आर्यन खान को जेल का बना खाना नहीं खाना तो वह कैंटीन से खाना ले रहा है। जेल के नियमों के मुताबिक एक शख्स को एक महीने में सिर्फ 4500 रुपये का ही मनी ऑर्डर दिया जा सकता है।

शाम को 6 बजे मिलेगा खाना
रात का खाना शाम को 6 बजे ही परोस दिया जाता है लेकिन अगर आरोपी चाहे तो रात के आठ बजे तक खाने की प्लेट अपने पास रख सकता है। ऐसे में आर्यन भी रात के आठ बजे तक चाहे तो डिनर कर सकता है।

घर के कपड़ों में रहता है आर्यन
आर्यन को अब तक जेल की यूनिफॉर्म नहीं दी गई है। वह अभी घर के कपड़ों में ही रहता है। अभी तक अपनी जिंदगी ऐश-ओ-आराम के साथ बिताने वाला आर्यन आज जेल में आम कैदी की तरह अपनी जिंदगी बिता रहा है।

Share:

Next Post

मप्र उपचुनाव: सामान्य सीटों पर भाजपा का ओबीसी दांव, कितना सफल होगा 'सेमीफाइनल'?

Fri Oct 15 , 2021
डेस्क: मध्यप्रदेश में होने जा रहे एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से शिवराज सरकार की सेहत पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ये चुनाव सरकार के कामकाज को लेकर जनता के मूड का आईना जरूर होंगे। इस चुनावी दंगल में दिलचस्पी का विषय यही है कि राज्य के […]