बड़ी खबर

सूमी में रूस और यूक्रेन मानवीय गलियारे पर सहमत नहीं, फंसे हजारों भारतीय


सूमी । दक्षिण-पूर्वी यूक्रेनी (Ukraine) मारियुपोल (Mariupol) क्षेत्र में संकटग्रस्त भारतीय नागरिक (Indian citizens in Distress) अभी भी फंसे हुए हैं (Still Stuck) । विशेष रूप से यहां के सूमी क्षेत्र में फंसे 700 भारतीय नागरिकों (700 Indians stuck in Sumy) को बाहर निकालने के लिए रूस और यूक्रेन (Russia & Ukraine) मानवीय गलियारे (Humanitarian Corridor) पर सहमत नहीं है (Fail to Agree)।


मारियोपोल में बिना भोजन, पानी, बिजली और हीटिंग के भूमिगत आश्रयों में सो रहे लगभग आधे लोगों को रविवार को निकाला जाना था, लेकिन संघर्ष विराम नहीं हो सका।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि मास्को ‘यूक्रेन के दो मुख्य शहरों (कीव और खारकीव) के निवासियों को रूस और बेलारूस के गलियारों में जाने देगा। यूक्रेन ने इसे ‘अनैतिक स्टंट’ करार दिया।

युद्धरत रूस व यूक्रेन से बार-बार आग्रह के बाद भी पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की निकासी के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं मिल पा रहा  है। इस पर चिंता जताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है। यूक्रेन से भारत अब तक 20 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाल लाया है, लेकिन सूमी में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। भारत ने निकासी गलियारा देने के लिए जंगरत दोनों देशों से आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई दूत टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम शत्रुता खत्म करने का लगातार आह्वान कर रहे हैं। यह बैठक यूक्रेन में मानवीय हालात पर विचार करने के लिए हुई थी।

उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों समेत सभी नागरिकों को सुरक्षित व निर्बाध रूप से तत्काल निकालने की मांग कर रहे हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि हम इस बात से चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी सूमी में फंसे हमारे विद्यार्थियों को तत्काल सुरक्षित गलियारा प्रदान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब तक 20 हजार भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने में कामयाब रहा है। संपर्क करने पर हमने अन्य देशों के नागरिकों की भी मदद की है। उन्हें उनके देशों में छुड़वाने में मदद की गई। आने वाले दिनों में भी हम इसके लिए तैयार हैं। 80 से ज्यादा उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन से भारतीयों को निकाला गया है। इस काम में मदद के लिए हम यूक्रेन व उसके पड़ोसी देशों द्वारा की गई सहायता की तारीफ करते हैं।

सूमी में भारत के करीब 700 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। वहां रूसी व यूक्रेनी सेना के बीच कई दिनों से भीषण संघर्ष चल रहा है। भारी बमबारी व हवाई हमलों के कारण भारत इन्हें नहीं निकाल पा रहा है। युद्ध प्रभावित यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए, भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया है। इसके जरिए यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी हैं, निकाला गया है। इन्हें यूक्रेन के पश्चिमी सीमाओं की सीमा से लगे देशों से निकाला गया है। हालांकि यूक्रेन के पूर्वी हिस्से से निकासी चुनौती बनी हुई है।

Share:

Next Post

Sonakshi Sinha ने वारंट जारी होने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं घर पर हूं

Tue Mar 8 , 2022
नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. अब इस पूरे मामले पर पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है और इन सब बातों को झूठ बताया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर […]