बड़ी खबर

बिहार में गंगा उफान पर , जलस्तर 20 सेंटीमीटर और बढ़ने का अनुमान

पटना। बिहार में गंगा नदी पूरे उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग ने बुधवार की रात तक गंगा नदी के जलस्तर में 10-20 सेंटीमीटर तक बढोतरी होने का अनुमान लगाया है। साथ ही यह चेतावनी भी जारी की है कि रिवरफ्रंट के पास न जाए। राजधानी पटना के बिंद टोलए पटलीपुत्रा कॉलोनी में गंगा का पानी घुस गया है।

राजधानी पटना से लेकर बक्सर तक राज्य के कई जिलों में गंगा नदी उफान पर है। नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते पटना, भागलपुर और मुंगेर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पूर्वी बिहार के खगड़िया और कटिहार जिलों में भी गंगा के बेसिन में रह रहे लोग परेशान हैं। यहां भी बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रदेश कई इलाकों में 12 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।


गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखें तो बक्सर में मंगलवार तक गंगा के जलस्तर 41 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 74 सेंटीमीटर पहुंच गया। दीघा में नदी का पानी लाल निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर और पटना शहर के गांधी घाट पर 100 सेंटीमीटर से ऊपर चला गया। वहीं पटना जिले के हाथीदाह में गंगा नदी 95 सेंटीमीटर के ऊपर बह रही थीं। मुंगेर और भागलपुर में भी गंगा लगातार उफान पर बनी हुई हैं। कहलगांव के पास ये खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर पहुंच गईं।

सोन-पुनपुन नदियों का भी बढ़ रहा जलस्तर
बिहार के गंगा बेसिन में अगले कुछ दिनों में बाढ़ से हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों जैसे प्रयागराज और वाराणसी में समेत ऊपरी क्षेत्रों में गंगा नदी जल स्तर लगातार ऊपर जा रहा है। बिहार में गंगा नदी ही नहीं कई और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोन और पुनपुन दोनों का जल स्तर बढ़ रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंदौर: अब एक क्लिक पर मिलेगी डायवर्सन प्रक्रिया की अधिकांश जानकारी

Wed Aug 11 , 2021
इन्दौर। डायवर्सन क्या है, इसे कब और कैसे करवाया जा सकता है, डायवर्सन की फीस क्या है, सहित डायवर्सन प्रक्रिया की अधिकांश जानकारी एक क्लिक पर पायी जा सकती है। आमजन की सुविधा के लिये यह जानकारी भू-लेख पोर्टल और आरसीएमएस पोर्टल पर उपलब्ध करायी गई है। इससे अब आमजन को डायवर्सन की जानकारी और […]